बिहार विधान परिषद चुनाव : राज्यपाल कोटे की सीट पर राजनीति तेज?

  • बिहार विधान परिषद में एंट्री करेंगे : रूपेश पाण्डेय

पटना। बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से भरी जाने वाली सीट को लेकर राजनीति जोर आजमाइश तेज हो गई है। राज्यपाल कोटे से भरी जाने वाली के लिए नाम की सिफारिश राज्य सरकार करती है। ऐसी संभावना रहती है कि जिसकी सरकार रहती है उसी दल का दबदबा कायम रहता है। बताया जा रहा है कि जल्द ही एनडीए के सभी घटक दल आपस में चर्चा करके राज्यपाल कोटे से मनोनयन सदस्य की लिस्ट राजभवन भेज देंगे। संविधान की धारा 171 के अनुसार विधानसभा में कुल सदस्य संख्या के अधिकतम एक तिहाई सदस्य विधान परिषद में हो सकते हैं। इस लिहाज से 243 सीटों वाली बिहार विधान सभा के एक तिहाई यानि 81 सदस्य परिषद में हो सकते हैं। अभी विधान परिषद की मौजूदा सदस्य संख्या को बढ़ाने पर विचार चल रहा है।

अभी विप में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्येक के छह यानी 12, स्थानीय निकायों से निर्वाचित 24, राज्यपाल द्वारा मनोनीत विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्टता रखने वाले 12 सदस्य होते हैं। बिहार चंपारण के रहने वाले समाजसेवी और बिजनेसमैन रूपेश पाण्डेय अब राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। रूपेश पांडेय को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस बार उनकी विधान परिषद में एमएलसी के रूप में एंट्री हो सकती है। बैंकिंग के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाने वाले जाने माने बिजनेसमैन व सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश पांडेय बिहार के युवाओं के लिए काफी कुछ करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उनका प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा काम करने का है।

इसके अलावा रूपेश पाण्डेय बिहार में इंडस्टी लगाने जा रहे हैं। उनके इस प्रयास से बिहार में तमाम रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बता दें कि रूपेश पाण्डेय ईस्टर्न हाईलैंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के फाउंडर और सह-चेयरमैन हैं। बिजनेसमैन के साथ साथ वे काफी समय से सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं और जरूरतमंदो लोगों की सहायता करते रहते हैं। रूपेश पाण्डेय शिक्षा के माध्यम से बिहार के युवाओं को बड़े पैमाने पर शिक्षित करने का प्लान बना रहा हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनका मानना है कि अगर युवा शिक्षित होंगे तो रोजगार खुद सामने से आएगा। शिक्षा ही एक ऐसा चीज है जिस पर व्यक्ति का खुद का अधिकार होता है। इसे ना कोई चुरा सकता है और ना कोई बांट सकता है। शिक्षा के माध्यम से ही इंसान अपने जीवन को सुखमय बना सकता है। रूपेश पांडे की सोच और उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों को देखते हुए बिहार सरकार उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। इस बार उनकी बिहार विधान परिषद में एमएलसी के जबरदस्त दावेदारी देखी जा रही है।

Bihar homeslider

प्रेमिका की शादी होते बौखलाया प्रेमी, फिर कर डाला यह खतरनाक कांड… सुनकर फट जाएगा कलेजा

बीच मंच पर गोलियों से दागा और हो गया फरार दहशत में बदला जश्न, फिलहाल शादी टली नया लुक डेस्क बक्सर/बिहार। खुशियों और शहनाइयों से गूंज रहा शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब वरमाला की रस्म से ठीक पहले स्टेज पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। सनसनीखेज वारदात […]

Read More
Bihar Crime News homeslider

पटना के बक्सर में शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने से मचा हड़कंप

बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जानकारी के अनुसार, शादी के मंच पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने अचानक गोली मार दी, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुई, जब दुल्हन आरती […]

Read More
Bihar

बिहार के सुपौल में सनसनी: प्रिंसिपल के मोबाइल में महिला शिक्षिकाओं की 150 तस्वीरें मिलने के बाद जांच शुरू

बिहार के सुपौल जिले के एक प्रशिक्षण संस्थान में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब संस्थान के प्रिंसिपल के मोबाइल फोन से महिला शिक्षिकाओं की बड़ी संख्या में तस्वीरें मिलने का मामला सामने आया। घटना 20 फरवरी की दोपहर की बताई जा रही है। आरोप है कि प्रिंसिपल ड्यूटी के दौरान अपने मोबाइल […]

Read More