फेसबुक की गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त ने की दोस्त की हत्या

  • सबूत मिटाकर हुआ फरार,पढुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। जनपद खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में अपने ही प्रिय दोस्त की हत्या कर सबूत मिटाने के मामले में वांछित अपराधी को पढुआ पुलिस ने गिरफ़्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है,पुलिस इसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। जिस पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जनपद के पढुआ थाना क्षेत्र में करीब एक महीने पहले अपने ही प्रिय दोस्त गौतम मंडल की हत्या कर सबूत मिटाकर फरार चल रहे विशाल गोलदार पुत्र कन्हैया गोलदार निवासी कृष्णा नगर कालोनी मजरा सुजानपुर को थाना प्रभारी निराला तिवारी की अगुवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह,संदीप यादव,सिपाही लोकेश पाण्डेय,राजेन्द्र गंगवार, प्रकाश दुवेदी,प्रेम किशोर व अक्षय चंद्रवंशी ने घेरा बन्दी कर गिरफ्तार कर लिया। जिसको विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि विशाल गोलदार की काफ़ी दिनों से तलाश की जा रही थी,पर वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। आज   मुखबिर से मिली सूचना पर उसकी घेराबंदी करके गिरफ्तार करने के बाद जेल भिजवा दिया गया है।

फ़ेसबुक पर मित्र बनी उत्तराखंड की लड़की की वजह से हुई हत्या

इस सनसनी खेज मामले को लेकर बताया जा रहा है कि विशाल गोलदार व गौतम मंडल आपस मे घनिष्ट मित्र थे,कुछ माह पहले फेसबुक के माध्यम से उत्तराखंड की एक लड़की से मित्रता हुई,जिसको लेकर दोनों की मित्रता दुश्मनी में बदल गई। उसी के चलते विशाल गोलदार ने अपने प्रिय मित्र गौतम मंडल की हत्या कर शव फेककर सबूत भी मिटा दिए थे। जिसको लेकर थाना प्रभारी निराला तिवारी ने कड़ी मेहनत कर मामले का खुलासा करते हुए फ़रार हत्यारे को गिरफ़्तार कर शनिवार को जेल भिजवा दिया।

Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजियाबाद में लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर बच्चे हुए बेसहारा

दंपति के दो बच्चे अब बेसहारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक भयानक घटना सामने आई है। 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद में खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति […]

Read More