मुख्यमंत्री का निर्देश जेल अफसरों के ठेंगे पर! जेलों पर तैनात अधिकारी नहीं उठाते CUG फोन

  • मुख्यालय के अधिकारी-बाबू भी नहीं उठाते फोन
  • फोन उठाने का केवल शोर मचाते हैं अधिकारी

राकेश यादव

लखनऊ। मुख्यमंत्री के तमाम निर्देशों के बाद भी अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश के कारागार विभाग में आला अफसरों की लचर व्यवस्था से विभाग के जेल अधिकारी CUG (सरकारी) फोन तक नहीं उठाते है। कई अधिकारी तो कार्यालय अवधि के दौरान भी अपना CUG फोन ऑफ तक रखते है। इसकी वजह से आम जनता के साथ इनका पक्ष लेने के लिए संपर्क नहीं हो पा रहा है।

प्रदेश की जेलों में त्वरित रिस्पॉन्स देने के लिए सरकार ने प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को सरकारी फोन (CUG) नंबर दे रखा है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय को इस बात की लगातार शिकायतें मिल रही है कि अधिकारी सरकारी फोन या तो ऑफ रखते है और यदि फोन ऑन भी रहता है तो वह फोन उठते ही नहीं है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि CUG नंबर बंद न रखा जाए और फोन आने पर फोन उठाया जाए। मुख्यमंत्री का यह निर्देश अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि अधिकारी फोन नहीं उठा रहे है।

प्रदेश के कारागार विभाग में जेलों पर हुई घटनाओं की पुष्टि करने के लिए जब जेल अधिकारियों को फोन किया जाता है तो अधिकांश अधिकारियों को फोन या तो स्विच ऑफ मिलता है या फिर घंटी जाने के बाद भी अधिकारी फोन उठाते ही नहीं है। बीते दिनों झांसी जेल से कुछ बंदियों का जेल स्थानांतरण किया गया। इसकी पुष्टि करने के लिए जब जेल अधीक्षक को फोन किया गया तो उनका फोन कई प्रयासों के बाद भी नहीं उठा।

मुख्यालय के प्रभारी बाबू अधिकारी को जब फोन किया गया तो पता चला कि वह अपना CUG फोन घर पर भूल गए हैं। हाल ही मे शासन ने विभाग को करीब ढाई करोड़ रूपये रायफल्स और कारतूस खरीदने की वित्तीय स्वीकृत प्रदान की। वर्तमान में जेलों में रायफल्स और कारतूस की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग की अधिकारी को फोन किया गया तो उनका भी फोन नहीं उठा। उधर कारागार मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

आला अफसरों का मातहतों पर कोई नियंत्रण नहीं!

जेल मुख्यालय के बाबुओं पर भी आला अफसरों का कोई नियंत्रण नहीं है। फोन के माध्यम से गोपनीय सूचनाओं का त्वरित आदान प्रदान करने वाले यह बाबू भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। सूत्रों की माने तो निजी फोन से सूचनाओं का आदान प्रदान करने वाले बाबुओं का CUG फोन या तो बंद मिलता है या फिर उठता ही नहीं है। दिलचस्प  बात तो यह है कि विभाग के कई आला अफसर CUG फोन उठाने अपनी तौहीन समझते हैं।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More