लोकल ब्वॉय अश्विन की शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश पर पहले दिन भारत भारी

  • 134 रन के स्कोर पर छह विकेट चटका चुका बांग्लादेश 339 तक परेशान
  • भारत के दो स्पिनर अभी भी क्रीज पर मौजूद, बांग्लादेश को छूटा पसीना

चेन्नई। छह शानदार बल्लेबाज़ों और एक ऑलराउंडर के बूते बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैदान में उतरी टीम इंडिया ने यह नहीं सोचा होगा कि एक समय महज़ 34 रन के योग पर टीम के तीन दिग्गज खिलाड़ी पैवेलियन बैठ जाएँगे। लेकिन हुआ वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली छहछह रन तो स्टाइलिश बल्लेबाज़ शुममन गिल शून्य पर आउट होकर मैदान से बाहर बैठ गए। उस समय ख़तरे में घिरी टीम को यशस्वी बाहर निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन पंत, राहुल और जायसवाल के आउट होने के बाद टीम इंडिया पर जल्द ही आल आउट होने का ख़तरा मंडराने लगा था। तभी क्रीज़ पर दो फिरकी गेंदबाज़ जम गए। वो दोनों ऐसे जमें कि बांग्लादेश के गेंदबाज़ उन्हें 195 रनों की साझेदारी तक आउट नहीं कर सके।

अश्विन ने शानदार शतकीय पारी खेली और सर जडेजा की फिफ्टी (86) की पारी खेल नाबाद लौटे। लोकल ब्वॉय रविचंद्रन अश्विन 102 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 74वें ओवर की तीसरी बॉल पर सिंगल लेकर शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक है। वहीं जडेजा भी 86 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। यह जडेजा की 21वीं टेस्ट फिफ्टी है। उन्होंने 68वें ओवर में हसन महमूद की पहली बॉल पर एक रन लेकर हाफ सेंचुरी पूरी की। कल सुबह वह अपनी पारी में 14 रन और जोड़कर शतकवीर बनना चाहेंगे।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में गुरुवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन छह विकेट खोकर 339 रन बना लिए। टीम ने एक समय 144 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने नाबाद 195 रन की पार्टनरशिप कर दी। अश्विन ने होम ग्राउंड पर सेंचुरी लगाई, जबकि जडेजा 86 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 56, ऋषभ पंत ने 39 और केएल राहुल ने 16 रन बनाए। रोहित शर्मा और विराट 6-6 रन बनाकर आउट हुए, वहीं शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश से हसन महमूद ने 4 विकेट लिए। 1-1 सफलता मेंहदी हसन मिराज और नाहिद राणा को मिली। दूसरे दिन का खेल शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

संकटमोचन बने रविचंद्रन

अपने स्थानीय ग्राउंड पर खेलने उतरे रविचंद्रन अश्विन एक बार टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बनकर उभरे। 134 रन पर छह विकेट गँवा चुकी टीम इंडिया के लिए उन्होंने  112 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और 10 चौके जड़े। हालाँकि इतने ही चौके और छक्के के साथ रवींद्र जडेजा 86 रनोंपरनाबादहैं।

पहले इसी तरह खेलती थी आस्ट्रेलिया

भारत के लिए जिस तरह आज सातवें और आठवें नम्बर पर आकर शतकीय और अर्धशतकीय पारी खेल गए, कुछ उसी तरह का पेशेवर क्रिकेट कभी आस्ट्रेलिया की टीम खेला करती थी। टीम के लिए ग्रिलक्रिस्ट, शेनवार्नऔरजेसनगिलेस्पीकियाकरतेथे।

homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More
homeslider Sports

ICC T20 WC 2026 Semi Final: इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां होगा महामुकाबला

नई दिल्ली। ICC टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि भारत का मुकाबला किस टीम से होगा और कब भारतीय खिलाड़ी […]

Read More
Sports

भारत और वेस्टइंडीज का टक्कर: जीत से सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

ICC T20 विश्व कप 2026 में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस मैदान पर शाम सात बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। जो टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगी, जबकि हारने वाली टीम […]

Read More