‘भारत कोष’ के उद्घाटन के साथ हुई भारत-श्रीलंका मैत्री सप्ताह की शुरुआत

कोलंबो। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कोलंबो पब्लिक लाइब्रेरी में भारतीय ज्ञान के भंडार ‘भारत कोष’ का उद्घाटन किया। ‘भारत कोष’ के उद्घाटन के साथ ही भारत-श्रीलंका मैत्री सप्ताह 2024 की शुरुआत भी हो गई है, जो भारत और श्रीलंका के बीच जीवंत सांस्कृतिक और कलात्मक आदान-प्रदान को प्रदर्शित करने वाला एक साप्ताहिक उत्सव है।
कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा 100 साल पुरानी कोलंबो पब्लिक लाइब्रेरी में भारत कोष में भारत पर लिखी गई पुस्तकों का संग्रह है। इसमें भारतीय लेखकों द्वारा लिखित कलाकृतियां और सांस्कृतिक खजाने शामिल हैं, जो भारत की विविध विरासत को प्रदर्शित करते हैं और भारत-श्रीलंका के बीच गहरे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाते हैं।
उच्चायोग ने कहा यह सप्ताह भारतीय उच्चायोग और इसकी सांस्कृतिक शाखा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र द्वारा भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। समारोह का मुख्य आकर्षण कोलंबो के प्रतिष्ठित स्वतंत्रता चौक और पार्क में 15-18 अगस्त तक आयोजित किया जाने वाला भारत श्रीलंका मैत्री उत्सव होगा। उत्सव में भारत और श्रीलंका के कारीगरों की कलाकृतियों को प्रदर्शित करने वाली एक पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदर्शनी, दोनों देशों की विविध मंडलियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आदि शामिल होंगी।
इसके अलावा एक फूड फेस्टिवल भी आयोजित होगा, जिसमें भारतीय और श्रीलंकाई व्यंजनों तथा अन्य पाककला व्यंजन पेश किए जाएंगे। समारोह स्थल पर बुक स्टॉल स्थापित करने के साथ ही अन्य विभिन्न आकर्षक गतिविधियां और प्रदर्शनियां भी आयोजित होंगी। भारत-श्रीलंका मैत्री उत्सव 2024 का उद्देश्य सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करना और दो सभ्यतागत देशों द्वारा साझा की गई समृद्ध विरासत का जश्न मनाना है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More