पुलिस पर भारी हैं हत्यारे, सरोजनीनगर क्षेत्र सहित कई वारदात बनीं चुनौती

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस पर हत्यारों का नेटवर्क भारी पड़ रहा है। करीब आठ साल पहले मड़ियांव में दो महिलाओं की हत्या करने वाले बदमाशों से लेकर पिछले दिनों यानी सोमवार को सरोजनीनगर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला सरला की हत्या तक की वारदात समेत तहजीब के शहर में कई ऐसी सनसनीखेज घटनाएं है जिनका पुलिस अब तक राजफाश नहीं कर सकी। राजधानी लखनऊ में लूट, हत्या व छेड़खानी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। चार दिन पहले सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित एलडीए कॉलोनी में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरला काका को बेखौफ बदमाशों ने बेरहमी से कत्ल कर मौत की नींद सुला दिया था।

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस नौकरानी रंजीता सहित अबतक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ भी की, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
एसीपी विनय द्विवेदी के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर संदेह के घेरे में आए कई लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई। वहीं पुलिस नौकरानी के अलावा चार लोगों की भूमिका को अब भी संदिग्ध मान रही है लेकिन उसके हाथ कोई सुराग नहीं लग सका।

उफ्फ! ये जमानाः पड़ोसी महिला निकली बुजुर्ग महिला की कातिल

अधिकारियों के मुताबिक कुछ सूचीबद्ध इलाकाई बदमाशों के बारे में भी गहनता से छानबीन की जा रही है। अब दूसरी ओर लखनऊ पुलिस की कार्यशैली पर गौर करें तो वर्ष 2014 में गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित गंजरिया फार्म के जंगल में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन कातिल तो मिलना दूर शवों की अभी तक पहचान नहीं करा पाई।

वाह री खाकी: पुलिस की मौजूदगी में पत्नी ने किया पति का बेरहमी से कत्ल

यही नहीं वर्ष 2015 में मड़ियांव थाना क्षेत्र के आईआईएम रोड स्थित घैला गांव के करीब दो महिलाओं की हत्या कर बदमाश सिर गायब कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने हत्यारों की खोज में जुटी, इस सनसनीखेज मामले में भी अभी तक नाकाम रही। न मिले कातिल और न ही शवों की हो सकी शिनाख्त। यह तो फिलहाल बानगी भर है और भी कई मामलों में पुलिस की नाकामी सामने आ चुकी है।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More