वाह री खाकी: पुलिस की मौजूदगी में पत्नी ने किया पति का बेरहमी से कत्ल

शाहजहांपुर जिले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घरेलू कलह या फिर वजह कोई और को लेकर एक दूसरे का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सूबे में बीते दिनों अपनों के हाथों हुई कई घटनाओं का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शाहजहांपुर जिले के रौजा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया कि सुनकर और देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मामूली कहासुनी के बाद एक कलयुगी पत्नी ने घर की दहलीज पर पुलिस की मौजूदगी में ईंट से कूच कर मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस हत्यारिन महिला को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जिले के रौजा थाना क्षेत्र स्थित हथौड़ा गांव निवासी एक दंपति परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बात इतनी बढ़ गई कि बौखलाई पत्नी पति को घसीटते हुए घर की दहलीज पार कर बाहर आ गई और ईंट से कूच कर पति को मौत के घाट उतार दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस के सामने बेखौफ महिला पति के सिर पर ईंट से वार कर रही थी। कुछ देर बाद हरकत में आई पुलिस हत्यारिन महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा है शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Central UP

तहरी भोज कर ट्रांसगोमती जनकल्याण महासमिति ने दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश

भेंट – परिचर्चा व तहरी भोज में शामिल हुए कई दिग्गज ए अहमद सौदागर लखनऊ। ऋतु परिवर्तन के इस सर्दी-गर्मी के दौर में सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए ट्रांसगोमती जनकल्याण महासमिति ने गोमती नगर में एक भव्य भेंट-परिचर्चा व तहरी भोज का आयोजन किया। स्वादिष्ट तहरी और स्नेहपूर्ण चर्चा के इस अनोखे संगम […]

Read More
Central UP

सिंधी संस्कृति का संरक्षण तथा युवा होंगे पहली प्राथमिकता: दर्पण लखमानी

सिंध यूथ क्लब सोसाइटी का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ । सिंध यूथ क्लब सोसाइटी का रविवार को कृष्णानगर स्थित एक निजी होटल में नवनियुक्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग का भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के समग्र उत्थान तथा युवाओं को संगठनात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों […]

Read More
Central UP

आशियाना के चंपा पार्क में हुआ सनातन सम्मेलन खिचड़ी भोज

मां पीतांबरा समूह, सरोजिनी नगर ने किया कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना के रुचि खंड दो स्थित चंपा पार्क में रविवार को सनातन सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। मां पीतांबरा समूह , सरोजिनी नगर के आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति के मूल्यों का प्रसार, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा […]

Read More