सावन में इन वस्तुओं का श्रृंगार और अर्पण देता है एक करोड़ कन्यादान का पुण्यफल

  • भगवान शिव को चढ़ाते हैं प्राकृतिक चीजें, जानें क्यों इसका महत्व और क्या है फल
  • भोलेनाथ हैं प्रकृत्ति के देवता, उनका श्रृंगार प्रकृति करती है इसलिए चढ़ाते हैं कई वस्तुएं

आचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्रा

सावन सोमवार से भगवान शिव का प्रिय महीना शुरू हो गया है। इस दौरान भक्त भगवान को कई प्राकृतिक चीजें चढ़ाते हैं और प्राकृतिक चीजों से भोलेनाथ का शिवालयों में श्रृंगार करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि महादेव को प्राकृतिक चीजें ही क्यों चढ़ाते हैं और इसकी कथा क्या है…? भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष फलदायी माने जाने वाले सावन माह की सोमवार से शुरुआता हो गई है। वर्षों बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि सावन माह की शुरुआत सोमवार से और समापन भी सोमवार को होगा। खास बात यह है कि सावन में पांच सोमवार का संयोग भी रहेगा। इससे इस महीने प्राकृतिक वस्तुओं से पूजा अर्चना से भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान शिव को क्यों प्राकृतिक चीजें चढ़ाते हैं।

इसका जवाब कई पंडित और विद्वान देते हैं। पंडितों का कहना है कि भगवान भोलेनाथ प्रकृति के देवता है, इसलिए भगवान का श्रृंगार प्राकृतिक वस्तुओं से होता है। सावन में बेल पत्र, धतुरा, फूल आदि अर्पित करने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पूरे सावन माह में श्रद्धा भक्ति का नजारा दिखाई देगा। इस दौरान अनेक आयोजन होंगे। पहले सावन सोमवार पर भी शिवालयों में पूजा के साथ विशेष शृंगार किया जाएगा।

सावन विशेषः अपनी राशि के अनुसार करें भगवान शंकर की पूजा, होगी हर कामना पूर्ण, जानें

भगवान भोलेनाथ को यह अर्पित करें

बेल पत्र, धतूरा, दूधदही, शहद, मदार, गंगाजल, फलफूल, भांग, शमीपत्र और भस्म आदि।

बेलपत्र में किसका वास

मान्यता है कि बेलपत्र की पेड़ की जड़ में गिरिजा, तनों में माहेश्वरी, शाखाओं में दक्षिणायनी और पत्तियों में मां पार्वती के रूप का वास होता है। माता पार्वती का प्रतिबिंब होने की वजह से बेलपत्र को भगवान शिव पर चढ़ाते हैं। शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव को बेल पत्र चढ़ाने से एक करोड़ कन्यादान के बराबर फल मिलता है। बेल पत्र और जल से भगवान शिव का मस्तिष्क शीतल रहता है।

शिवलिंग पर क्यों अर्पित करते हैं बेलपत्र

बेलपत्र का आध्यात्मिक, प्राकृतिक वैज्ञानिक महत्व है। बेलपत्र विटामिन से भरपूर होता है और इससे ब्रह्मांड का निर्माण हुआ है। पौराणिक मान्यता है कि एक बार माता पार्वती के पसीने की बूंद मंदराचल पर्वत पर गिर गई। उससे बेल का पेड़ निकल आया। इसलिए इस पेड़ पर वे कई स्वरूपों में रहती हैं। मान्यता है कि समुद्र मंथन में हलाहल विष का पान भगवान शिव ने विश्वकल्याण के लिए किया है। विष के प्रभाव कम करने के लिए देवीदेवताओं ने उन्हें बेलपत्र, जल अर्पित किया था।

श्रावण माह विशेष : इस-इस दिन पड़ रहा है सोमवार और ऐसे करें सावन में पूजा

बेलपत्र का औषधीय महत्व

बेलपत्र के पेड़ की छाल, जड़, फल और पत्ते विभिन्न रोगों के उपचार में प्रयुक्त होते हैं। बेलपत्र से मसूड़ों से खून आना, अस्थमा, पीलिया, पेचिश, एनीमिया आदि रोगों का उपचार होता है। बेल के फल में विटामिन ए, सी, बी1, बी6, बी12, कैल्शियम, पोटैशियम, राइबोलेविन और फाइबर मिलता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं।

homeslider Religion

आज है शीतला अष्टमी: माता शीतला की पूजा से मिलती है रोगों से रक्षा, जानिए बसौड़ा पर्व का महत्व और पूजा विधि

राजेन्द्र गुप्ता होली के कुछ दिन बाद आने वाला शीतला अष्टमी का पर्व हिंदू परंपरा में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन माता शीतला की पूजा के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि मां शीतला की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और बच्चों को रोगों से रक्षा मिलती है। […]

Read More
homeslider Religion

किस्मत देगी साथ या आएंगी चुनौतियां? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल : आज का राशिफल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
homeslider Religion

शीतला सप्तमी आज: मां शीतला की पूजा से दूर होते हैं रोग-कष्ट, जानिए तिथि व शुभ मुहूर्त और महत्व

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि देवी मां शीतला को समर्पित मानी जाती है। इन दोनों तिथियों पर मां शीतला की पूजा विशेष रूप से की जाती है। कई स्थानों पर सप्तमी के दिन व्रत और पूजा की जाती है, जबकि अष्टमी के दिन बसोड़ा […]

Read More