पीएम मोदी ने भारत-रूस समिट में लिया हिस्सा, भारतीय समुदाय से की मुलाकात

मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। इसके अलावा पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों का एक मजबूत स्तंभ होने के लिए भारतीय समुदाय की सराहना की।

सोमवार को दो दिवसीय रूस दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का रूस के उप-प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनके सरकारी आवास ‘नोवो-ओगरियोवो’ पर एक ‘निजी मुलाकात’ की, जिस दौरान दोनों नेता गर्मजोशी से मिले। पुतिन ने देश की प्रगति के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए मोदी की प्रशंसा की।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा पीएम मोदी ने मॉस्को में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने पिछले 10 वर्षों में भारत में हुए प्रत्यक्ष परिवर्तन के बारे में बात की।

इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा भारत-रूस के बीच अनोखा रिश्ता है। रूस का नाम सुनते ही भारतीयों के मन में आता है, ‘हमारा सुख-दुख का साथी’। भारत की ग्रोइंग कैपेबिलिटी देखिए, हमने दुनिया को ग्रोथ की उम्मीद दी है। दुनिया की राजनीति के बदलते आयामों में भारत अहम भूमिका निभा रहा है। जब दुनिया पर संकट आता है तो सबसे पहले भारत पहुंचता है। सरकार का एक लक्ष्य है, तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाना। सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाना। सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना।

मोदी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन क्रेमलिन में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि! पीएम नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में ‘अज्ञात सैनिक की समाधि’ पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा वीरता, बलिदान और अदम्य मानवीय साहस को सलाम किया।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider International

झापा क्षेत्र संख्या पांच में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बालेन शाह के बीच कड़ा मुकाबला

नेपाल में बालेन शाह बन सकते हैं प्रधानमंत्री या कोई और? खौफजदा हैं नेपाल की तीन पुरानी पार्टियां राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी मजबूत स्थिति में पांच को चुनाव,सात को गिनती और आठ या नौ मार्च तक नेपाल में नई सरकार का गठन उमेश चन्द्र त्रिपाठी चुनाव आगामी पांच मार्च को है। मतों की गिनती सात […]

Read More
homeslider International

विदेश में भारतीय मिशनों ने ‘सेवा तीर्थ’ में लिए संकल्प को दोहराया

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में काम करने वाले तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2047 तक भारत को एक खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए खुद को मजबूती से समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय यानी ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली मीटिंग के दौरान […]

Read More
homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More