कारागार मुख्यालय के दो बाबू निलंबित, तबादलों और पत्रावली में गोलमाल करने के मामले में हुई कार्यवाही

  • एकाएक हुई कार्यवाही से बाबू संवर्ग में मची खलबली
  • जेलर के तबादलों में अनियमितताएं बरतने का आरोप

लखनऊ। कारागार विभाग के तबादलों में धांधली और पत्रावली में गड़बड़ी करने वाले दो बाबुओं को निलंबित कर दिया गया। पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक की इस कार्यवाही से जेल मुख्यालय के बाबुओं में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में अन्य बाबुओं के खिलाफ भी कार्यवाही होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानांतरण सत्र के दौरान अधीक्षक और जेलर के तबादलों में अनियमितताएं बरतने के आरोप में आईजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने कारागार मुख्यालय में गोपनीय अनुभाग के प्रभारी बाबू संजय कुमार श्रीवास्तव और विनय रावत को निलंबित कर दिया है।

कारागार विभाग में स्थानांतरण नीति की उड़ी धज्जियां, तीन और छह माह पहले तैनात हुए अधीक्षकों को सौंप दी कमाऊ जेल

सूत्रों का कहना है कि गोपनीय अनुभाग के इन बाबुओं के पास अधीक्षक और जेलर के तबादलों की भी जिम्मेदारी थी। विभाग के तबादलों में हुई धांधली और शासन को भेजी गई एक पत्रावली को लेकर इन बाबुओं ने मुख्यालय के अफसरों को गुमराह किया। इसकी जानकारी होते ही मुख्यालय के मुखिया आईजी जेल एक्शन मोड में आ गए। आनन फानन में उन्होंने गोपनीय अनुभाग के इंचार्ज संजय श्रीवास्तव और विनय रावत को निलंबित कर दिया।

सूत्रों की मानें तो इस धांधलेबाजी में गोपनीय अनुभाग के अन्य बाबुओं के खिलाफ भी कार्यवाही की जा सकती है। अधीक्षक, जेलर के साथ डिप्टी जेलर संवर्ग के तबादलों में भी अनुभाग के प्रभारी बाबू ने जमकर गोलमाल किया है। उधर कारागार मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बाबुओं को निलंबित किए जाने की पुष्टि की है।

Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जब PDA  सरकार बनेगी, तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

युवाओं का नारा है पीडीए को जिताएंगे, संविधान को बचाएंगे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के संकल्पबद्ध युवाओं को हर बूथ को मजबूत करने का जो निर्देश दिया गया है, उसको लेकर उनका अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। इस बार बड़े-बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का प्रयास मिलकर अपनी […]

Read More
Analysis homeslider National Raj Dharm UP

जनसंख्या परिवर्तन का टाइम बम, आजादी से अब तक का सच

देश के कुछ हिस्सों में जनसंख्या का जो बदलाव पिछले सात दशकों में हुआ है, वह महज आंकड़ों की हेरफेर नहीं है। यह एक सुनियोजित परिवर्तन की कहानी है, जिस पर देश के बुद्धिजीवी, सामाजिक संगठन और नीति-निर्माता चिंता जता रहे हैं। गत दिवस तमिलनाडु के राज्यपाल रहे आरएन रवि ने गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

PDA के सहारे नेताजी से कैसे आगे निकल सकते हैं अखिलेश

उत्तर प्रदेश की सियासत में मुलायम सिंह यादव का नाम हमेशा सियासत के एक बड़े खिलाड़ी के रूप में याद किया जाता है, जो एक शिक्षक के साथ अच्छे पहलवान भी थे। कुश्ती के अखाड़े से निकलकर राजनीति के मैदान में उतरे मुलायम विरोधियों को धूल चटाने का हुनर रखते थे। इटावा जिले के छोटे […]

Read More