अयोध्या से सपा अवधेश के बेटे को दे सकती है टिकट

अजय कुमार, लखनऊ

लखनऊ.उत्तर प्रदेश की दो चर्चित विधानसभा सीटों में से अयोध्या जिले की मिल्कीपुर और अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी में नाम का मंथन शुरू हो गया है. माना जा रहा है कि संसद का मौजूदा सत्र खत्म होने के बाद दिल्ली से लौटते ही अखिलेश इस पर फाइनल मुहर लगा देंगे.

सूत्रों की मानें तो मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत वहीं कटेहरी से लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा सपा की तरफ से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं. बात मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां से साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 13 हजार वोटों से अवधेश प्रसाद ने जीता था. वहीं लोकसभा में चुनाव इस विधानसभा में सपा को 8000 वोटों से बढ़त मिली. कटेहरी विधानसभा सीट में लालजी वर्मा ने साल 2022 का विधानसभा चुनाव 7 हजार वोटों से जीता था लेकिन लोकसभा चुनाव में कटेहरी में उन्हें 17 हजार वोटों की बढ़त मिली थी.
मिल्कीपुर और कटेहरी के अलावा यूपी की जिन सीटों पर उपचुनाव होना है उसमें फूलपुर, मझवा, मीरापुर, करहल, कुंदरकी, गाजियाबाद और खैर विधानसभा, रायबरेली की ऊंचाहार सीट भी शामिल हैं.

स्पीकर का चुनाव: NDA एकजुट, विपक्ष में दरार के कारण हुई हार

 

यूपी की इन 10 सीटों के उपचुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एक ओर जहां सपा को उम्मीद है कि उसके लिए लोकसभा चुनाव सरीखा परिणाम होगा वहीं बीजेपी अपनी सीटें दोबारा हासिल करने के साथ ही विधानसभा में अपनी संख्या बढ़ाने पर जोर देगी. दोनों ही खेमों में तैयारियां जारी हैं. अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More