यूपी STF को मिली कामयाबी: दो व्यापारियों को अपहरण करने की योजना बना रहे तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 12 06 at 3.30.21 PM
  • दो पिस्टल, अवैध देशी तमंचा कारतूस व एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पिछले कुछ दिनों से दो बड़े व्यापारियों को अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बना रहे एसटीएफ के उपाधीक्षक डीके शाही की टीम ने शुक्रवार देर रात देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र स्थित मदहा मोड़ के पास से घेरेबंदी कर मौके से तीन बदमाशों को धरदबोचा। एसटीएफ टीम को इनके पास से दो अवैध पिस्टल, मैगजीन, देशी तमंचा, कारतूस व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसटीएफ के उपाधीक्षक डीके शाही के मुताबिक शुक्रवार रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग शहर के दो बड़े व्यापारियों को अगवा कर फिरौती मांगने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर तीनों को दबोचने के लिए तैयार की गई थी कि तभी तीनों बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगे। एसटीएफ टीम ने नाकेबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया।

डीएसपी डीके शाही के मुताबिक पकड़े गए तीनों बदमाशों ने अपना नाम मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर निवासी हिमांशु उर्फ गोविंद, मऊ जिले के सराय लखसी क्षेत्र स्थित ताजपुर निवासी मंजीत यादव व देवरिया जिले के महुआ डीह थाना क्षेत्र स्थित बरवा निवासी नितेश यादव बताया। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने बदमाशों ने बताया कि यह लोग शहर के बड़े व्यापारी राजकमल तिवारी सहित दो व्यापारियों को अगवा कर उनके घरवालों से लाखों रूपयों की फिरौती मांगने की फिराक में थे। एसटीएफ के उपाधीक्षक डीके शाही की टीम ने समय रहते तीनों बदमाशों को दबोच लिया, वरना इनके इरादे ठीक नहीं थे।

Spread the love

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Untitled 3 copy
Crime News

उन्नाव: पड़ोसी ने कारोबारी को चाकू मारकर किया जख्मी, इलाके में फैली सनसनी

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम सिकंदरपुर सरोसी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: सूबे में सिलसिलेवार हो रही सनसनीखेज घटनाओं की कड़ी में शुक्रवार देर रात उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी गांव में किसी बात को लेकर पड़ोसी शहबान बुजुर्ग कारोबारी नरेश […]

Spread the love
Read More
Agra
Crime News Uttar Pradesh

140 की रफ्तार बनी काल! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्रेटा पलटी, 3 लोगों की मौत

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाजिदपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बलिया जा रही क्रेटा कार तेज रफ्तार में […]

Spread the love
Read More