एंटी नारकोटिक्स यूनिटी बरेली: 52 लाख रुपए कीमत की अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

0729ec73 c3d7 48e6 b9b3 0926d0e92d93
  • ANTF व सुभाष नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्रिशूल तिराहे के पास से पकड़ा
  • बिहार झारखंड से लाकर यूपी में करता था सप्लाई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बरेली जिले के त्रिशूल तिराहे से कुछ दूरी पर स्थित महेश फाटक के पास से एंटी नारकोटिक्स और सुभाष नगर थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पांच किलो 200 ग्राम अवैध अफीम व एक मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जेल भेज दिया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मादक पदार्थ में लिप्त एक तस्कर बिहार झारखंड से अवैध अफीम लाकर बरेली जिले के त्रिशूल तिराहे से कुछ दूरी पर है और वह अवैध अफीम किसी के हाथों बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपनिरीक्षक विकास यादव एसओ सुभाष नगर पवन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बरेली जिले अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित ढकिया गांव निवासी रामौतार बताया। उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो बिहार झारखंड से अवैध अफीम लाकर यहां बेचने की बात स्वीकार किया है। बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 52 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More