पनियरा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला नगर पंचायत का बुलडोजर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
पनियरा महराजगंज!

पनियरा नगर पंचायत कस्बे के मेन रोड पर गांधी पार्क से ब्लॉक गेट तक गुरुवार को नगर पंचायत कर्मियों व पुलिस की मौजूदगी में पटरियों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलवाकर हटाया गया।

ईओ कनुप्रिया शाही ने मीडिया को बताया कि कस्बे में रोड के किनारे पटरियों पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर लोगों को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद जिन लोगों ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया तो उन पर अब सख्ती दिखाई गई है और अतिक्रमण को हटाया गया। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है कि रोड के किनारे पटरियों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए ताकि लोगों को आने जाने में सहूलियत हो और जाम की समस्या से निजात मिल सके। उसी के सापेक्ष में आज बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटवाया गया है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि ये अभियान अब लगातार चलता रहेगा। दोबारा सड़क के किनारे अवैध रूप से कब्जा कर व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान कस्बे में काफी गहमागहमी का माहौल रहा। वहीं अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ व्यवसायियों ने विरोध भी प्रकट किया।

छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,सभी खतरे से बाहर

 

इस दौरान नगर पंचायत के सुशील कुमार मिश्रा, दिग्विजय सिंह, राजू,अशोक सिंह, जगदीश यादव,मंगल, श्याम मोहन सहित पनियरा थाने के तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More