बदमाशों से अधिक अपनों से डर: एक कोख से पैदा फिर नहीं बख्शते हत्यारे

मामूली कहासुनी में ही ले अपनों की जान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। किडनैपिंग किंग बबलू श्रीवास्तव पीपी गैंग का सरगना प्रकाश पांडे।
शातिर अपराधी फजलुर्रहमान मुठभेड़ में मारे गए शार्प शूटर श्रीप्रकाश शुक्ला और डकैत निर्भय गुर्जर।
अपराध की दुनिया के ऐसे ही कई बड़े पेशेवर नाम अब लोगों को नहीं डराते।
कई मुठभेड़ में ढेर हो गए तो कई ने ट्रैक बदल लिया। कई जमीन कारोबार में उतर गए तो कुछ ने सफेदपोशों का दामन थाम लिया। कुछ सलाखों के पीछे हैं।

बदलते परिवेश में लोग पेशेवर अपराधियों से अधिक अपनों से खौफजदा हैं।
शाह खरची, जल्द अमीर बनने की लालच और मामूली बात पर अंजाम की परवाह किए बगैर अपने ही अपनों का खून बहा रहे हैं।
बुधवार रात बंथरा थाना क्षेत्र स्थित दराब नगर बरकोता गांव निवासी बर्फ कारोबारी 38 वर्षीय अशोक की कलयुगी भाई सुजीत ने मामूली कहासुनी के बाद अशोक गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया।
अशोक की हुई हत्या अपराध के इसी नए समीकरण की एक कड़ी है।
राजधानी लखनऊ में ऐसे कई अशोक अपनों के हाथों ही जान गंवा चुके हैं।

-16 अप्रैल 2024- गुडंबा क्षेत्र में के मायापुरी एक शख्स ने अपनी 14 साल की बेटी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
इसी दिन बख्शी का तालाब इलाके के दुर्जनपुर गांव में पैसे न देने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता ब्रजलाल की कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया।

जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बीबीडी थाने पर धरना प्रदर्शन

 

26 जून 2024 की रात बंथरा थाना क्षेत्र में भाई ने भाई की हत्या कर सनसनी फैला दी।
गौर करें तो 14 मई 2810 को महानगर क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में दादी व पिता ने लाडले को ग़लत संगत से बचाने के लिए डांटा तो बिगड़ैल 12 वीं का छात्र 17 वर्षीय उत्कर्ष ने पिता की सर्विस रिवाल्वर से 47 वर्षीय पिता रमाशंकर साहू व 65 वर्षीय दादी रामवती के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया।
यह घटनाएं तो सिर्फ बानगी भर हैं इससे पहले भी कई बार विभिन्न मामलों में अपने ही क़ातिल साबित हुए हैं। हालात ये हैं कि लोगों को बदमाशों से ज्यादा अब अपनों से डर लगने लगा है।

,,, बनाई जाएगी योजना,,,

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर का कहना है कि जिन घटनाओं में करीबी वारदात कर रहे हैं उसे रोकने के लिए लोगों को सतर्क रहना होगा।
किसी अपरिचित पर लोग आंख मूंद कर भरोसा न करें।
किसी पर संदेह होने पर संबंधित थाने को सूचना दें।
वहीं उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग घरेलू कलह या फिर मामूली बात लड़-झगड़कर आपा खो बैठते हैं और अपनों की जान का दूश्मन बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग घुल मिलकर रहें तो सबसे बेहतर होगा।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More