जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बीबीडी थाने पर धरना प्रदर्शन

जिला और पुलिस प्रशासन पर
लगाया मिलीभगत का आरोप, जमकर की नारेबाजी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री (किसान मोर्चा भाजपा) राम निवास यादव के नेतृत्व में बुधवार को राजधानी के बीबीडी थाने पर धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा और यूनियन का झंडा लिये दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस, जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लगभग दो घंटे तक चला यह धरना प्रदर्षन एसीपी विभूतिखण्ड के आश्वासन पर समाप्त हुआ।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सत्तारूढ दल (भाजपा) के नेता राम निवास यादव ने कहा कि जुग्गौर ग्राम पंचायत के मजरा बबुरिहा में लगभग 40 बीघा जमीन शत्रु संपत्ति है। कथित रूप से जिसका फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार अनूप राय नामक व्यक्ति ने यह सारी जमीन अपने नाम करा ली। जबकि वहां आज भी जिला प्रशासन ने शत्रू सम्पति का बोर्ड लगा रखा है। राम निवास यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त जमीन की चौहद्दी में बबुरिहा गाँव के किसान रंजीत यादव, राम प्रताप, आसाराम, लोकेश, रामू यादव, व वासुदेव आदि की पैतृक भूमि है। कथित रूप अनूप राय उन किसानों की जमीन पर कब्जा जमा लिया है। कई बार शिकायत की गई लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया। उल्टे शिकायतकर्ताओं के खिलाफ ही पुलिस कार्रवाई कर रही है।

राम निवास यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बबुरिहा गाँव के रहने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष अवधेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट पुलिस ने सिर्फ इसलिए भेजा कि वह शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप कब्जा किए जाने का विरोध कर रहे थे। राम निवास यादव ने मौजूदा एसडीएम सदर और प्रभारी निरीक्षक बीबीडी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि प्रॉपर्टी डीलर अनूप राय को एसडीएम सदर व बीबीडी इंस्पेक्टर ने लाभ पहुंचाया। जिसके एवज में प्रॉपर्टी डीलर ने इन दोनों को ओबलाइज किया। आर्थिक लाभ पाने के बाद दोनों जिम्मेदार अधिकारी शत्रू सम्पत्ति का कब्जा प्रापर्टी डीलर अनूप को करवा दी। प्रदर्शनकारियों ने इंस्पेक्टर बीबीडी पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। कहा कि जो भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस जानबूझ कर कार्रवाई कर रही है। जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

लगभग दो घंटे तक चले इस धरना प्रदर्षन के दौरान प्रदर्षनकारियों ने पुलिस और जिला प्रषासन की खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रर्दषन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी विभूतिखण्ड अनिंद्य विक्रम सिंह प्रदर्षनकारियों ने काफी देर तक समझाने बुझाने का प्रयास किया। दो घंटा तक आरोप प्रत्यारोप मड़ने के बाद इंस्पेक्टर कक्ष में बैठकर एसीपी व राम निवास यादव के बीच कार्रवाई को लेकर वार्ता हुई। तब जाकर प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त किया। राम निवास यादव ने बताया कि धरना प्रदर्शन के बाद जिला और पुलिस प्रशासन सहित शत्रू सम्पति से सम्बंधित विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच करने का आश्वासन दिया है। पुलिस प्रशासन ने निरस्त किए किए शस्त्र लाइसेंस को बहाल करने में सहयोग करने, जिला प्रशासन ने शत्रु संपत्ति की पैमाइश कर चौहद्दी कराने का आश्वासन दिया है।

राम निवास यादव का आरोप बेबुनियाद: अनूप राय

लखनऊ। कथित रूप से शत्रु सम्मति सहित बबुरिहा गाँव के किसानों की जमीन पर कब्जा करने के आरोपों को अनूप राय ने बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि जिस शत्रू सम्पति की बात हो रही है वह सम्पति हमे सरकार की ओर से लीज पर मिली है। अनूप राय ने कहा कि हमने उस सम्पति का बैनामा कराया। बाद में इसमें से 18 बीघा जमीन शत्रू सम्पत्ति में दर्ज हो गई। जिसे बाद में सरकार ने हमे लीज कर दी है। इस जमीन पर कोई प्लाटिंग नहीं की गई है। यह जमीन अलग है। जिसकी केन्द्र सरकार के जिम्मेदार अधिकारी अक्सर जांच करने आते हैं। अनूप राय ने भाजपा नेता राम निवास यादव पर उक्त जमीन को लेकर उनकी नियत पर ही सवाल उठाया है।

शत्रु सम्पति पर लिया जाएगा जल्द निर्णय

लखनऊ। एसडीएम सदर अंकित शुक्ला ने कहा कि जुग्गौर ग्राम पंचायत के मजरा बबुरिहा गाँव में मौजूद शत्रु संपत्ति को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया वर्ष 2015 में शत्रु संपत्ति की लगभग 18 बीघा जमीन सरकार ने अनूप राय को लीज पर दी। शत्रु संपत्ति के नए अध्यादेश के नियमों के तहत उक्त लीज को वर्ष 2016-17 में कैंसिल कर दिया गया। जिसके विरोध में अनूप राय ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। लेकिन वहां से भी उनको राहत नहीं मिली, और वह केस हार गए। इसके बाद उक्त जमीन की पैमाइश कर फेंसिंग वायर से उसकी चौहद्दी कर दी गई है। भाजपा नेता राम निवास यादव द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जाएगी। अभिरक्षक षत्रू संपत्ति से समन्वय स्थापित कर उसकी दोबारा नीलामी या फिर पुनः लीज पर किसी को दी जाएगी। एसडीएम सदर ने कहा कि पैमाइश में यदि उक्त जमीन पर किसी का कब्जा मिलता हो तो उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Analysis

जयंती विशेष : असली गाँधी थे बादशाह खान

आजकल भारत में हो रहे फसाद के परिवेश में खान अब्दुल गफ्फार खान बहुत याद आते हैं। वे इन दोनों विषम आस्थावालों की एकता के प्रतीक थे। खुदगर्ज मुसलमान इस फ़कीर को नकारते थे, क्योंकि वह अखण्ड भारत का पोषक रहा। संकीर्ण हिन्दू को इस ऋषि से हिकारत थी। क्योंकि वे दोनों कौमवालों को भाई […]

Read More
Analysis

PM बनने की ललक और CM भी ना रहने की कसक…

दिल्ली चुनाव के नतीजे आ गए और आम आदमी पार्टी 10 साल बाद सत्ता से बेदखल हो गई है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे दिग्गज भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल का ये चौथा चुनाव था और वे यहां पहली बार हार गए। इससे पहले […]

Read More
Analysis

बड़बोलापन और अहंकार के कारण हारे केजरीवाल!

अब पार्टी में बड़ी टूट की खबरें बढ़ा रहे हैं बेचैनी दिल्ली विधानसभा के इसी चुनाव में अरविंद केजरीवाल एक स्थान पर भाषण दे रहे थे- मोदी जी! आप कुछ भी कर लो। आप इस जन्म में तो अरविंद केजरीवाल को नहीं हरा पाओगे। दिल्ली का मतलब अरविंद केजरीवाल ही होता है। मुझे हराने के […]

Read More