ताकि बुझा सके बे जुबान अपनी प्यास

महराजगंज। तेज धूप और जान लेवा तपिश से मानव हो या जानवर सब परेशान हैं। इस गर्मी से जहां मानव हानि की खबरें है वहीं बेजुबानों की भी मौतें हो रही है।हैरत है कि इससे सरकार से लेकर प्रशासन तक बेखबर हो सिर्फ वक्तव्यों और इश्तिहारों से जीवन बचाने की सीख दे रहा है। वहीं एक शख्स ने अपने निजी संसाधन से ऐसा कर दिखाया जिसकी तारीफ हर जुबां पर है।

फरेंदा कस्बे में एक निजी चिक्तिसालय की डायरेक्टर नीना अरूण चतुर्वेदी ने पानी के लिए जंगल से भाग कर आ रहे जानवरों के लिए जंगलों में छोटे छोटे जलाशय खुदवाकर उसमें पानी भरवाने का काम किया ही कस्बे में भटक रहे छुट्टा पशुओं के लिए भी करीब सौ हौदों में पानी भरवाने का नेक काम किया है।

 

बता दें कि कि जंगलों में पशुओं के पानी का इंतजाम करने की जिम्मेदारी वन विभाग की है। जंगलों के जलाशय सूखे पड़े हैं और अधिकांश तो अस्तित्वहीन हो गए। वन विभाग द्वारा इस ओर ध्यान न देने से जहां भारी संख्या में बंदर बस्तियों में आकर उत्पात मचाने लगे वहीं पानी के लिए भटक कर बाहर निकले अनगिनत हिरन मर गए।

 

इसी तरह कस्बों में छुट्टा पशुओं के पानी के इंतजाम की जिम्मेदारी नगरीय प्रशासन की है। दुर्भाग्य से उसने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। प्यास से तड़प कर मर रहे बेजुबानों की ओर ध्यान देकर उनके लिए जंगल से लेकर कस्बे तक पानी की व्यवस्था कर निश्चय ही नीना अरुण चतुर्वेदी ने पुण्य का काम किया है। उनके इस काम की सराहना हर ओर हो रही है।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More