आशियाना परिवार में हुआ सुंदरकांड और भंडारा

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। आशियाना कालोनी के सेक्टर के स्थित जगदम्बेश्व महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सुंदरकांड के उपरांत परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का प्रसाद ग्रहण किया।

आशियाना परिवार की ओर से महादेव मंदिर परिसर में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे सुंदरकांड पाठ से हुआ। आशियाना परिवार के संयोजक एवं अध्यक्ष आरडी दिवेडी, विनोद रात्रा, अंजू रघुवंशी के मौजूदगी में हुए इस सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। अनिरुद्ध सिंह, चंद्रेश्वर सिंह, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम के परिसर को बड़े ही सुन्दर तरीके से सजाया गया था

नैमिषारण्य तीर्थ में 5000 मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सुंदरकाण्ड

आशियाना परिवार के मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव ने बताया की परिवार समय समय पर जनमानस को जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन करता रहता है। आशियाना परिवार की ओर से सद्भावना, सर्वधर्म सभा खिचड़ी भोज, फूलों की होली का आयोजन करता है। इसी कड़ी जेष्ठ माह में शनिवार को शिवमन्दिर परिसर में सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन हुआ। शाम चार बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चला। इसमें विनीता सिंह, रेणु सिंह, शिखा, नीलम, समाजसेवी मुरलीधर आहूजा, दंत चिकित्सक संजीव अवस्थी, अनिल शुक्ला, अशोक अवस्थी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More