आशियाना के चांसलर क्लब में कल होगी कुकिंग प्रतियोगिता

लखनऊ व्यापार मंडल की महिला विंग ने आयोजित किया कार्यक्रम

लखनऊ। आशियाना स्थित चांसलर क्लब में रविवार को कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में अलग अलग प्रदेशों के व्यंजन जैसे पंजाबी, गुजराती सिंधी, साउथ इंडियन पहाड़ी वेज व्यंजन बनाए जायेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को आशियाना के राजलक्ष्मी बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लखनऊ व्यापार मंडल की महिला विंग इकाई की अध्यक्ष एवं कुकिंग प्रतियोगिता की आयोजक निहारिका सिंह कही।

उन्होंने बताया कि चांसलर क्लब आशियाना में 9 जून रविवार को सुबह 10 बजे प्रतियोगिता शुरू होगी। इस
कुकिंग प्रतियोगिता में पूरे लखनऊ से महिलायें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में जज के रूप में शेफ अलका सिंह तोमर, शेफ आशुतोष सिंह शामिल होंगे। निर्णायक मंडल व्यंजनों को चखने के बाद प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय तृतीय विजेता घोषित करेंगे।
कार्यक्रम आयोजक डा.नित्या वर्मा ने बताया कि घोषित प्रतिभागियों के विजेताओं को नगद पुरस्कार के साथ ट्राफ़ी एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके साथ भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये जाएँगे।

पीएम मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पड़ोसी देशों के दिग्गज नेता

विशिष्ट अतिथि के रूप में डा हेमा विंदू नायक महासचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डा ममता मिश्रा डाइरेक्टर सेवा निवृत्ति इंटैक के साथ शहर के तमाम गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया की यह प्रतियोगिता महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए की गयी है। ऐसी प्रतियोगिताओं से महिलाओं के अंदर मनोबल बढ़ता है घर से निकल कर अपनी प्रतिभा दिखती है शहर में इस तरीक़े के प्रतियोगिताएँ समय समय पर होनी चाहिए।

Loksabha Ran

विकसित भारत का बजट

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा में प्रस्तुत बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नई संसद में वित्त मंत्री ने देश का आम बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुख, 140 करोड़ भारतवासियों की आशा, आकांक्षा और अमृतकाल के संकल्पों को पूरा करने वाला सिद्ध होगा। […]

Read More
Loksabha Ran

राज्यपाल ने की बजट की सराहना

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम बजट अमृत काल के लिहाज से बहुत ही अहम है क्योंकि यह देश के 140 करोड़ लोगों को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक न्याय दिलाने वाला है। राज्यपाल जी ने कहा कि बजट में किसान, गरीब, युवा तथा […]

Read More
Loksabha Ran

योगी ने भी माना ‘हमारा’अति आत्मविश्वास महंगा पड़ा

अजय कुमार, लखनऊ लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़कर यह है स्वीकार किया कि अति आत्मविश्वास ने हमारी अपेक्षाओं को चोट पहुंचाई है। जो विपक्ष पहले हार मान के बैठ गया था, वो आज फिर से उछल-कूद मचा रहा है। योगी ने यह है बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

Read More