विश्व पर्यावरण दिवस पर जहां प्रदेश के मुखिया तक ने पेंड लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश वही धौरहरा रेंज में खुलेआम हरे भरे पेंडो का होता रहा सफाया

पर्यावरण बचाओ अभियान को ताक पर रखकर,हरियाली को मिटाने पर तुला  वन विभागव लकड़ी माफिया का गठजोड़
रात के अंधेरे में पेंडो को काटने के बाद मशीनों से जड़ो को निकलवाकर डाल दी जाती है मिट्टी

धौरहरा-खीरी
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां पर्यावरण प्रेमियों के साथ साथ प्रदेश के मुखिया ने भी पेंड लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया वही उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा क्षेत्र में वन विभाग व लकड़ी माफिया के गठजोड़ ने प्रतिदिन की भांति हरे भरे फलदार पेंडो पर आरा चलवाकर उसके विपरीत पेंडो का विनाश कैसे होता है का संदेश देकर सभी को अचरज में डाल दिया। जिसको देख क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमी जहां चिंतित नजर आ रहे है वही क्षेत्र से फलदार पेंडो का अस्तित्व समाप्त होता दिखाई देने लगा है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुखिया के साथ साथ धौरहरा क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों ने जहां जगह जगह पेंडो को लगाकर धरा को बचाने का संदेश दिया वही इतनी आसमानी तपिश के बावजूद भी उत्तर खीरी वन रेंज धौरहरा क्षेत्र में वन विभाग पर इसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ा,यहाँ लकड़ी माफिया का गठजोड़ गावों,कस्बों व खेतो में बचे फलदार हरेभरे प्रतिबंधित आम,नीम,गूलर व शीशम,जामुन आदि के पेंडो को कटान कर लकड़ी स्थानीय मशीनों के साथ गैर जनपद में ले जाने का सिलसिला जारी रखे रहे। जिसको लेकर पर्यावरण विद भी चिंतित नजर आ रहे है। ग्रामीणों की माने तो बीते दो- तीन महीनों से समर्दा,मोहम्दापुर,बरारी,पैकापुर, खमरिया,बेहटा,ऊंचगांव,सरसवा,महराजगंज,लाखुन,अदलिशपुर,जेठरा,खड़वामितमऊ,लखपेड़ा समेत रमियाबेहड़,धौरहरा क्षेत्र में जिस तरह से
आम,नीम,गूलर,शीशम,जामुन,सागौन आदि के पेंडो का कटान हुआ है या किया जा रहा है उससे तो यही लगता है कि आने वाले दिनो में हरियाली को लेकर हालात बेकाबू हो जायेगें।

रात के अंधेरे में पेड़ काटने का शुरू हुआ प्रचलन

धौरहरा क्षेत्र में पूर्व वर्षों में जहां वन क्षेत्राधिकारी पुराने पेंडो का परमिट बनवाकर दिन के उजाले में कटान होता करवाते थे,वही अब हालात विपरीत हो हरे भरे पेंडो का कटान बगैर परमिट अधिकांश रात में किया जाता है,इस बाबत एक लकड़ी ठेकेदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि परिमट पुराने पेंडो का बनता था,नए पेंडो जल्दी परमिट नहीं बन पाता इस लिए कटान अब रात में कर जड़ो को इस लिए हटा दिया जाता है कि अगर कोई शिकायत उच्च अधिकारियों से हो भी तो कटान का पता ही न चल सके और कार्रवाई से भी बचत हो जाए।

शिकायत होने पर चालान काटकर दे दिया जाता है अभयदान

अवैध रूप से क्षेत्र में हो रहे हरे भरे पेंडो के कटान की शिकायत को लेकर भी लकड़ी ठेकेदार बताते है कि पहली बात कटान बगैर वन विभाग की जानकारी के नहीं होता फिर भी अगर इसकी शिकायत किसी के द्वारा उच्च अधिकारियों से हो जाये तो पूर्व नियोजित मौके पर मिली लकड़ी पर केश काटकर जुर्माना कर लकड़ी को बरी कर दिया जाता है,सबसे खाश बात तो यह है कि जुर्माने में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए लकड़ी ठेकेदार को अलग कटान करवाने की भी छूट दे दी जाती है।

क्या कहते है वन क्षेत्राधिकारी धौरहरा

क्षेत्र में किए जा रहे ताबड़तोड़ कटान व विश्व पर्यावरण दिवस के दिन भी किए गए पेंडो के कटान के सम्बंध में जब वन क्षेत्राधिकारी एनके चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अगर आप लोगों को कही कटान की जानकारी मिल जाए तो उन्हें भी तत्काल अवगत करा दे जिससे सम्बंधित लकड़ी ठेकेदार पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। फिलहाल कुछ भी हो अगर क्षेत्र में पेंडो के कटान पर जल्द ही अंकुश नहीं लगाया गया तो वह दिन दूर नहीं जब क्षेत्र में दूर-दूर तक फल व छायादार पेंड खोजने पर भी नहीं मिलेंगे।

Life Style Lifestyle

ब्लू प्लेनेट एन्वायरनमेंटल सॉल्यूशंस ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किया वृक्षारोपण अभियान

ब्लू प्लेनेट एन्वायरनमेंटल सॉल्यूशंस ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किया वृक्षारोपण अभियान और पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन     नई दिल्ली, 06 जून, 2024: एशिया के सबसे बड़े सर्कुलेरिटी एवं सस्टेनेबिलटी सॉल्यूशंस प्रदाताओं में से एक, ब्लू प्लेनेट के कर्मचारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 100 […]

Read More
Astrology Life Style

मानसिक तनाव की सूचना देते हैं ग्रह

जीवन में मानसिक कष्ट भी कम परेशान नहीं करता। कोई न कोई तनाव अक्सर ही रहता है। वैसे इस तनाव का ग्रह-नक्षत्रों से भी संबंध होता है। मानसिक तनाव के कारण और उपाय हम हमेशा यह सोचते हैं कि क्या करें जिससे जिंदगी से मानसिक तनाव दूर हो जाए। कुछ तो ऐसा हो जाए जिससे […]

Read More
Health Life Style

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सफल बनाने में जुटे भारतीय उच्चायोग, विदेशों में आयोजित हो रहे ‘योगा प्री-इवेंट’

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 में अभी 50 दिनों से अधिक समय बचा है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले विदेशों में स्थित भारत के विभिन्न दूतावासों की ओर से ‘योगा प्री-इवेंट’ शुरू कर दिए गए हैं। इस वर्ष दुनिया भर के देश 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए अमेरिका, […]

Read More