साथियों की जीत मोदी की हार, कैसे बनेगी सरकार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पहले से ही सरकारी अमले और मीडिया ने मोदी जी के पक्ष में हवा बनानी शुरू कर दी थी।
सरकार ने यह तय मान लिया था कि मोदी जी प्रचंड बहुमत से जीत कर तीसरी बार सरकार बनाएंगे।
सरकार की इस धारणा को शंकराचार्य ने मतदाताओं पर थोपने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया और ओपिनियन पोल से लेकर एक्जिट पोल तक टीवी चैनलों पर शोर-शराबा और अखबारों में सत्ता पक्ष के कसीदे जिस तरह लिखे गए असल परिणाम उसके उलट आया।
यह सही है कि विपक्ष सरकार बनाने के आंकड़ों से बहुत पीछे रह गया और लोकसभा चुनाव की जीत में मोदी की हार छिपी हुई है।
एनडीए के घटक दल के नेता इसे बखूबी समझ रहे हैं।
दस साल के कार्यकाल में जनता को रिझाने वाला एक भी कार्य नजर न आते देख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक बार फिर श्रीराम मंदिर के नाम पर चुनाव की रणनीति तैयार की थी।

भाजपा सरकार की योजनाओं को प्रदेश की जनता ने नकारा!

उन्होंने अधबने मंदिर में आनन-फानन में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया।
सनातन धर्म गुरु शंकराचार्य तक को अपमानित करने में नहीं हिचके।
यहां से उनकी शिकस्त की राह पस्त होने लगी। अंधभक्तों के अलावा सनातन धर्म के अन्य अनुयाई को शंकराचार्य को अपमानित किया जाना बुरा लगा और उन्होंने मन ही मन मोदी जी के विकल्प को तलाश शुरू कर दी।
अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी की करारी हार इसका उदाहरण है। अहंकार के खिलाफ सुलगती चिंगारी को राहुल गांधी, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव के न सिर्फ भांपा बल्कि हवा देनी शुरू कर दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके साथी नेता अंधभक्तों को ताली बजाते देख जीत के मुगालते में रहे, जबकि उनके खिलाफ असंतोष बढ़ता जा रहा था। बनारस की सीट पर शुरुआती दौर में प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस प्रत्याशी पिछाड़ा और तमाम जद्दोजहद के बाद पौने दो लाख से कम वोटों से जीत उनके कद के मुताबिक हार ही मानी जायेगी।

ब्रांड मोदी हुआ खत्म : प्रधान सेवक से अवतरित होने तक का तिलस्म टूटा

भाजपा का बहुमत के आंकड़ों से दूर रहना इस बात को देव तक है कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को विपक्ष में बैठने की दिशा तय की है।
घटक दलों के सहयोग से यानी एनडीए को बहुमत मिला है इससे स्पष्ट है कि देश की जनता प्रधानमंत्री की कुर्सी पर किसी अन्य को देखना चाहती है।
दस साल में किए गए क्रिया कलापों को छुपाने के लिए नरेंद्र मोदी यदि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आसीन होते हैं तो सरकार को आयु अल्प कालिक होगी।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Sabha Ran

छह माह में छह बंदियों की मौत से डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

“डेथ जोन” बन गई प्रदेश की बुलंदशहर जेल! पांच दिन में दो बंदियों की मौत से जेल में मचा हड़कंप बंदियों का इलाज करने के बजाए स्पेशल डाइट लिख वसूली करने में जुटे डॉक्टर लखनऊ। बुलंदशहर जिला जेल अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। पिछले 6 महीनों के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों की […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More