भौम प्रदोष व्रत आज, इस व्रत को करने से दूर होता है मांगलिक दोष

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
जयपुर। चार जून को प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत है। इस दिन भौम प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है, ऐसे में मांगलिक दोष से छुटकारा पाने के लिए विशेष उपाय जरुर करें। ऐसे में शिव जी की पूजा से व्रती को अक्षय पुण्य का लाभ होगा। इस व्रत को करने से हर तरह के दुख, रोग, संताप, कष्ट आदि दूर होते हैं।
पौष और जनवरी का पहला प्रदोष व्रत भौम प्रदोष व्रत होगा। मांगलिक दोष से मुक्ति, वैवाहिक जीवन में सुख, विवाह की अड़चने दूर करने, कर्ज से छुटकारा पाने के लिए भौम प्रदोष व्रत के दिन कुछ विशेष उपाय जरुर करें।

भौम प्रदोष व्रत के उपाय
मांगलिक दोषः मंगलवार के दिन त्रयोदशी तिथि होने से भौम प्रदोष व्रत कहलाता है। ऐसे में जिन लोगों के विवाह में अड़चने आ रही है या रिश्ता बार-बार टूट रहा है तो इस दिन मंगलदेव के 21 नामों का जाप करें, मान्यता है इससे मांगलिक दोष शांत होता है। विवाह की मनोकामना पूरी होती है।

शिव-हनुमान जी करेंगे बेड़ा पार
हनुमान जी को भगवान शिव का ही रूद्रावतार माना जाता है, इसलिए मान्यता है कि भौम प्रदोष का व्रत करने से हनुमान जी भी प्रसन्न होते हैं। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए इस दिन ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नमः मंत्र का जाप करें।
दांपत्य जीवन में मिठास
भौम प्रदोष व्रत के दिन रेशमी कपड़ों से भगवान शिव के मण्डप बनाएं। इसके बाद आटे और हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। शिवलिंग को स्थापित कर बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, पंचगव्य से पूजा करें। कहते हैं इससे पति-पत्नी के बीच की दूरियां खत्म होती हैं। विचार एकमत होते हैं, प्यार बढ़ता है।
कर्ज से मुक्ति
भौम प्रदोष व्रत वाले दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल चढ़ाकर 11 बार शिव चालीसा और फिर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो दिए गए मोबाइल नंबर (मो. 9116089175) पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

homeslider Religion

आज है कामदा एकादशी 2026: मनोकामना पूरी करने का पवित्र अवसर

राजेन्द्र गुप्ता सनातन धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। वर्ष भर में आने वाली सभी एकादशियों का अपना विशेष महत्व होता है, परंतु चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे कामदा एकादशी कहा जाता है, विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। यह एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली […]

Read More
Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More
homeslider Religion

दुर्गाष्टमी व श्रीराम नवमी आज: कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का होगा समापन, जानें तिथि व महत्व

राजेन्द्र गुप्ता चैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी तिथि पर विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है, जिसे देवी की साक्षात उपासना का रूप माना गया है। मान्यता है कि, छोटी कन्याओं […]

Read More