किन-किन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल और जानें आज का पंचांग

  • आज का राशिफल व पंचांगः 24 मई, 2024, शुक्रवार
  • कई राशियों के लिए भाग्योदय लेकर आ रहा है आज का दिन

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

24 मई 2024 : नारद जयंती / वीणा दान आज।

24 मई 2024 : नौतपा आज से।

24 मई 2024 : राष्ट्र मंडल दिवस आज।

25 मई 2024 : विश्व थायराइड दिवस कल।

आज का राशिफलः 24 मई, 2024, शुक्रवार

मेष : व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारियों में प्रवेश कर सकते हैं। अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

वृषभ : नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा। अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में जरूर सुधार होगा।

मिथुन : आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा। बातें कम और काम ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे है। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

कर्क : आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है, संभल जायें। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

सिंह: कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें।आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।

कन्या : व्यावसायिक क्षेत्र में आपके अपने वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध होंगे। आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

तुला: आपको अपनी प्रतिभा और निवेशित प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

वृश्चिक : आपका पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी।

धनु : अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें, अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

मकर: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अकेले काम करके लंबित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।

कुम्भ: नया उद्यम शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए यह एक बहुत अच्छी अवधि है। अपने बलबूते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

मीन : आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और आपको सफलता के आज अवसर मिलेंगे। नए अधिग्रहण हो सकते हैं। व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।

आज का पंचांग- 24 मई 2024, शुक्रवार
तिथि प्रतिपदा 07:26 PM
नक्षत्र अनुराधा 10:10 AM
करण बालव, 07:29 PM
कौलव 07:26 PM
पक्ष कृष्ण
योग शिव 11:20 AM
वार शुक्रवार
सूर्योदय 05:25 AM
सूर्यास्त 07:10 PM
चन्द्रमा वृश्चिक
राहुकाल 10:34 – 12:18 PM
विक्रमी संवत् 2081
शक सम्वत 1946 (क्रोधी)
मास वैशाख
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:50 -12:45 PM

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मो. 9116089175 पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

homeslider Religion

होलिका दहन कब है दो या तीन मार्च को ये होगी चंद्र ग्रहण और भद्रा से मुक्त तारीख

हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर रंग वाली होली खेली जाती है. इस साल होली की तारीख को लेकर लोग बहुत कन्फ्यूज हैं। कोई 2 मार्च तो कोई 3 मार्च को होलिका दहन बता रहा है। दरअसल, यह सारी कनफ्यूजन भद्रा काल और […]

Read More
homeslider Religion

होलिका दहन आज: बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व, जानिए तिथि, कथा, महत्व और पूजन विधि

राजेन्द्र गुप्ता फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होलिका दहन भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत पवित्र पर्व है। यह अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का दिव्य प्रतीक है। इस दिन संध्या समय विधि-विधान से होलिका दहन किया जाता है और भक्तजन अपने जीवन से नकारात्मकता, पाप और अहंकार को […]

Read More
homeslider Religion

रवि प्रदोष व्रत आज: शिव कृपा पाने का शुभ संयोग, जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत के विशेष लाभ

राजेन्द्र गुप्ता सनातन परंपरा में कुछ व्रत ऐसे माने जाते हैं, जो सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का मजबूत आधार होते हैं। इन्हीं में से एक है प्रदोष व्रत। माना जाता है कि इस व्रत को श्रद्धा से रखने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा […]

Read More