LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा खुश नजर आ रहा हैं। वहीं नशरा ने कहा कि वह आगे भी मेहनत करेगी और परिवार का नाम रौशन करेगी। उसने कहा कि सफलता के लिए किसी शार्टकट को नहीं अपनाया जा सकता। सफल होने के लिए मेहनत करने की जरूरत है, क्योंकि मेहनत की सफलता की कुंजी है।

LPS की छात्रा फातिमा

LPS की CBSE इंटरमीडिएट परीक्षा में  नशरा फातिमा ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं आध्या आशू ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल नम्बर पर रहीं। इन दो के अलावा प्रियम्वदा सिंह ने 89.6 प्रतिशत अंक, वेदांशी त्रिपाठी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और अपने अभिभावकों का मान बढ़ाया।

छात्राओं की सफलता पर प्रबंधक डॉ. एसपी सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं छात्रा नशरा फातमा ने कहा कि किसी भी कार्य को मन लगाकर किया जाए तो निश्चित ही कामयाबी हासिल होती है। इस कामयाबी के बाद उसने अन्य छात्राओं को टिप्स देते हुए कहा कि विचलित नहीं होना चाहिए।

रिजल्ट के बाद अपने साथियों और शिक्षक के साथ नशरा फातिमा

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More