गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

  • आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का दूसरा गाना- ‘पापा कहते हैं 2.0’ को आमिर खान ने लांन्च किया।

गाने के स्टार आमिर खान के साथ-साथ राजकुमार राव, अलाया एफ, शरद केलकर , उदित नारायण , निर्देशक तुषार हीरानंदानी और निर्माता निधि परमार हीरानंदानी की मौजूदगी में एक दृष्टिबाधित बैंड द्वारा लाइव परफॉर्म किया । दृष्टिबाधित बैंड के सदस्यों ने आमिर खान के फेमस सॉंग ‘ऐ मेरे हमसफ़र’ के साथ ‘पापा कहते हैं’ पर भी परफॉर्म किया साथ ही इस गाने पर आमिर ख़ान राजकुमार राव और उदित नारायण भी गुनगुनाते नज़र आये । बैंड के इस लाइव परफॉर्मन्स की फेन्स की जम कर सराहना की।

पापा कहते हैं 2.0 को उदित नारायण ने गाया है, और इसका म्यूजिक आदित्य देव ने रिक्रिएट किया है, जबकि ओरिजिनल म्यूजिक आनंद मिलिंद ने दिया है। गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत टी-सीरीज़ फिल्म्स और चॉक एन चीज़ फिल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी, ‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित है, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया के अवसर पर देशभर में रिलीज होगी। (वार्ता)

Entertainment homeslider

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, PM से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों और फिल्म जगत तक भी पहुंच गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान इस समय संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में फंसी हुई हैं। क्षेत्र में बिगड़ते हालात और हवाई सेवाओं के प्रभावित होने के कारण वह भारत लौट […]

Read More
Entertainment

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने किया तिरुपति मंदिर में दर्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शादी या किसी बड़े शुभ अवसर के बाद मंदिर दर्शन की परंपरा बेहद खास मानी जाती है। यही वजह है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने भी वैवाहिक जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की। नवविवाहित जोड़ा रविवार को तिरुमाला तिरुपति […]

Read More
Entertainment

विष्णु मांचू ने दुबई में फंसे होने का वीडियो किया पोस्ट, तनाव का माहौल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता विष्णु मांचू दुबई में फंस गए हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य हमलों का असर अब आम नागरिकों और विदेशी यात्रियों पर भी दिखाई देने लगा है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर वहां के भयावह हालात […]

Read More