BBLC इण्टर कालेज खमरिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ

नया लुक संवाददाता

खमरिया खीरी। स्थानीय BBLC इण्टर कालेज में स्वर्गीय पंडित रामनरेश अवस्थी की स्मृति में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ हो गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर खामरिया नाईट राइडर्स व मुस्कान इलेवन समर्दा के बीच मैच का शुभारंभ करवाया। जिसमें खमरिया की टीम ने कड़े मुकाबले में 9 रन से पहली जीत अर्जित की।

रविवार को खमरिया के बीबीएलसी इण्टर कालेज में स्वर्गीय पंडित रामनरेश अवस्थी की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन शुरू हो गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार उर्फ दीपू ने ग्राउंड पर पहुच फीता काटकर मुस्कान इलेवन समर्दा व खमरिया नाईट राइडर्स के बीच मैच का शुभारंभ करवाया। जिसमें खमरिया की टीम ने निर्धारित ओवर में 152 रन बनाकर समर्दा की टीम को कड़े मुकाबले में नौ रन से हरा दिया।

उद्घाटन मैच मुस्कान इलेवन समर्दा को खमरिया नाईट राइडर्स ने हराया

मैच में ऑल राउंडर प्रदर्शन करने वाले खमरिया के कप्तान ऋषि अवस्थी को मेन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इससे पूर्व आयोजक अनुपम अवस्थी ने मुख्य अतिथि आलोक कटियार व दोनों टीमो के खिलाड़ियों का जोरशोर से स्वागत किया। इस दौरान रंजन शर्मा,गौतम चौबे,आलोक मिश्रा बच्चा,दिनेश जायसवाल,सहयोगी विवेक पाण्डेय,देवा पाण्डेय,संदीप यादव,लक्ष्य,इरफान,चंदन,किशन गुप्ता,लल्ला भार्गव,अशोक नाग,धीरू नाग,उदय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More