नार्वे के भारतीय लेखक के दो लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी

प्रेम प्रस्ताव(लघुकथा)
कथाकार-सुरेश चंद्र शुक्ल’ शरद आलोक’
समीक्षक- डॉ ऋषि कमार मणि त्रिपाठी
लेखक ने ओस्लो के एक चर्च मे मारिया के पति के अंतिम संस्कार के एक दृश्य का वर्णन किया है। किस प्रकार लोग शामिल हुए,फूलों के गुलदस्तों मे संदेश और श्रद्धांजलि देने वालो के नाम लिखे हैं। फूलों से सजे ताबूत को मित्र और परिवार वाले कब्र तक लाए और लिफ्ट द्वारा उसे नीचे दफना दिया गया।मारिया ने ताबूत पर मिट्टी डाली‌। अंतिम संस्कार बाद विदाई जलपान हुआ। मारिया ने धन्यवाद दिया अंत मे एक सहकर्मी ने गले लगाकर मारिया को सांत्वना दी और विजिटिंग कार्ड थमाया .. ताकि जब भी जरुरत हो वह उसे फोन कर ले।.. शायद उसे उसके पति ने ऐसे ही अपना प्रेम प्रस्ताव दिया था।.. उसे स्मरण हो आया।
लेखक ने अंतिम वाक्य मे सहकर्मी का मंतव्य बता दिया.. जो मातम पुर्सी के बहाने प्रेम का प्रस्ताव दे गया था
पाश्चात्य जीवन की एक कटु सच्चाई,जिसमें स्वार्थ संवेदना से ऊपर है।
भाषा सरल सुबोध पर आपदा को अवसर बनाने का उदाहरण है। अंतिम वाक्य मे जबर्दस्त
संप्रेषणीयता है।

भैंस की चोरी( लघु कथा)
कथाकार- सुरेश चंद्र शुक्ल’ शरद आलोक’
समीक्षक- डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी
‘भैंस की चोरी’ नामक लघु कथा मे लेखक ने चुनावी माहौल के असर पर एक व्यंग्य किया है। बनवारी की भैंस चोरी हुई तो वह रिपोर्ट लिखवाने गया। किसी पर शक पूछने पर… बनवारी को भैंस की चोरी मै भी किसी राजनैतिक पार्टी की साजिश लगती है। पुलिस कहीं न कहीं जीतने वाली पार्टी ..का दबाव महसूस करते हुए.. नौकरी खालेने की धमकी देते हुए भगा देता है।
बनवारी को लोकतंत्र खतरे मे नजर आने लगता है।
वर्तमान राजनीति पर प्रस्तुत कहानी में चोट की गई है। भाषा सरल है,पर थोड़े मे बहुत कुछ ध्वनित होता है। कवि बताना चाहता है.. मौजूदा समय में साधारण घटनाओं का राजनैतिक स्वरूप दिखना एक आम बात हो गई है।

Litreture

बहुत गहरी और सच्ची कविता

धीरे धीरे मैने जीवन जान लिया। रंग बदलती दुनियां को पहचान लिया।। सत्ता बदली शासन बदली… बदल गए इंसान। जिसको देव समझ बैठा था वे निकले हैवान।। घोर निराशा हुई मगर पहचान लिया। सब कुछ मेरा भ्रम था मैने जान लिया।। साधु वेष धारण कर रावण आया था। जनक नंदिनी ने भी धोखा खाया था।। […]

Read More
homeslider Litreture

युवा दिवस- विवेकानंद की स्मृति में पर विशेष

युवा दिवस पर, शक्ति उपासक राम कृष्ण के प्यारे शिष्य। अभिनंदन करते विवेक को धर्म सनातन किया प्रतिष्ठ।। सब धर्मो से कही श्रेष्ठ है मानवता का हो सम्मान। करुणा दया मैत्री मुदिता भाव हृदय से बढ़ता मान।। धन्य विवेकानंद युवाओंं के तुम सदा प्रेरणा श्रोत। अभिनंदन करते है हम सब है भारतीय ध्वज किया उदोत।। […]

Read More
Litreture

जयंती विशेषांक : भाषा, संस्कृति और भारतीय बौद्धिक परंपरा के अप्रतिम आचार्य

वरुण कुमार भारतीय भाषाविज्ञान के इतिहास में आचार्य रघुवीर का नाम उस विद्वान परंपरा का प्रतिनिधि है, जिसने भाषा को केवल व्याकरण या शब्द-संरचना तक सीमित नहीं माना, बल्कि उसे सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का जीवंत आधार समझा। उनकी जयंती पर उन्हें स्मरण करना, वस्तुतः भारतीय भाषाओं की आत्मा और स्वदेशी ज्ञान-परंपरा को पुनः […]

Read More