SP-BSP के लिये परिवार और मोदी के लिये राष्ट्र सर्वोपरि : योगी

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए परिवार पहले है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्रीय राजमार्ग नौ से सटे गांव निपनिया क्षेत्र स्थित शिक्षण संस्थान के मैदान में अमरोहा लोकसभा प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में योगी ने कहा कि एक वोट देश की तक़दीर बदल सकता है। क्योंकि एक वोट से ही भारत वर्ष बन सकता है। आर्थिक शक्ति, एक वोट से भारत माता का विरोध करने वाले को पहुंचाया था। 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हराकर जो गलती पिछली बार की थी इस बार सचेत रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि पांच सौ वर्षों के बाद वोट की ताकत ने ही राम मंदिर की आस्था का सम्मान दिलाया है। अपने वोट की कीमत पहचानिए। एक वोट की कीमत समाज को बतानी होगी। देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए आंधी तूफान गर्मी की परवाह किए बगैर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक वोट की कीमत है। सभी प्रबुद्ध वर्ग लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। समाजवादी पार्टी (SP) बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार संतुष्टि की राजनीति करती है। देश की 140 करोड़ जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परिवार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में अबतक 18 लाख पीएम स्वनिधि योजना में ऋण की स्वीकृति हुई है।(वार्ता)

Raj Dharm UP

इंजीनियर के बगैर जेल विभाग में चल रहे करोड़ों के निर्माण कार्य!

पर्यवेक्षक और अनुदेशकों के भरोसे चल रहा निर्माण कार्य प्रमुख सचिव ने दबा रखी पर्यवेक्षक के प्रोन्नति की फाइल राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के निर्माण अनुभाग में करोड़ों रुपए का बजट है। इस बजट को खर्च करने के लिए कोई विभागीय अभियंता नहीं है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी […]

Read More
Raj Dharm UP

पुलिसिंग छोड़ लूटने में जुटे दागी पुलिसकर्मी, कई बार दागदार हो चुकी है खाकी

ए अहमद सौदागर/ लखनऊ वर्ष 2019- गोसाईगंज में कोयला व्यापारी के घर पुलिस ने डकैती डाली, दो दरोगा आशीष, पवन व सिपाही प्रदीप सहित चार गिरफ्तार हुए। वर्ष 2021- गोरखपुर में कानपुर निवासी मनीष गुप्ता की हत्या कर दागी पुलिसकर्मियों ने लूटपाट की। वर्ष 2018- मड़ियांव में इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं ने आगरा के सराफा कारोबारी […]

Read More
Raj Dharm UP

तबादला होते ही बीमार हो गए दर्जनों अधिकारी-सुरक्षाकर्मी!

कारागार विभाग कर्मियों का कारनामा, अजब-गजब का खेल जारी स्थानांतरण रुकवाने व बदलवाने के लिए अपनाए जा रहे तमाम हथकंडे राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के तबादलों में अजब गजब कारनामे प्रकाश में आ रहे हैं। विभाग में तबादला होने के बाद दर्जनों अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बीमार हो गया। यह कर्मचारी मेडिकल लगाकर तबादला […]

Read More