एक था मुख्तारः रोजा रखने के दौरान हुआ इंतकाल, माफिया की मौत से हड़कम्प

  • माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
  • पूर्वांचल के कई जिलों में धारा-144 लागू, प्रशासन सतर्क

देवेंद्र मिश्र/बांदा। पूर्वांचल में एक लहीम-शहीम पर्सनैलिटी का नेता था, उसका नाम था मुख्तार। यानी मुख्तार अंसारी। मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ में मुख्तार अंसारी का सिक्का चलता था। पूर्वांचल के जिलों में उसकी तूती बोलती थी। जब खुली जिप्सी में मूंछों पर ताव देकर वो घूमता था तो उसके विरोधी भी थर-थर कांपने लगते थे। उसका रसूख था, धौंस था और लोगों के दिलों में उसके नाम की दहशत थी। जिसके बदौलत उसने वह हर गलत काम किया जो एक माफिया सोच सकता है। एक-47 से लेकर दुनिया के तमाम अत्याधुनिक हथियार उसने खरीदे और बेचे भी। पूर्वांचल से लेकर बिहार तक उसका ठेका चलता था, वसूली चलती थी और चलती थी रंगदारी। लेकिन काल का पहिया घूमा। साल 2017 में यूपी में योगी राज आया तो उसकी मुख्तारी गई और अब रोजे रखने के कारण रमजान के महीने में उसका इंतकाल हो गया। मुख्तार अब इतिहास हो गया। केवल कागज के पन्नों में उसके काले-कारनामे पढ़ने को मिलेंगे।

खबरों के पूर्वांचल के सबसे कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसे ICU से CCU में शिफ्ट किया गया था, जहां उनकी हालात गंभीर बताई जा रही थी। डीजी जेल एसएन साबत ने बताया कि मुख्तार अंसारी ने रोजा रखा था। रोजा रखने के कारण उसका शरीर कमजोर हो गया था। डॉक्टरों का कहना है कि कमजोर शरीर होने के कारण उसे हार्ट अटैक आया होगा। खबरों के अनुसार पहले मुख्तार को जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई तो उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया। जहां नौ डॉक्टरों की टीम मुख्तार का इलाज कर रही थी। लेकिन डॉक्टरों की टीम असफल रही और पूर्वांचल के सबसे दुर्दांत अपराधी का इंतकाल हो गया।

ये भी पढ़ें

ICU में डॉन : माफिया मुख्तार यकबयक बीमार, इलाज करा रही सरकार

बाहुबली मुख्तार अंसारी की जेल में हालत काफी बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। मुख्तार को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, नौ डाक्टरों की टीम इलाज में लगी हुई है। मुख्तार अंसारी के परिजन बांदा जेल के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत की अफवाह के बाद बांदा एवं मऊ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बांदा में अस्पताल में जिले के पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौजूद हैं।

Raj Dharm UP

इंजीनियर के बगैर जेल विभाग में चल रहे करोड़ों के निर्माण कार्य!

पर्यवेक्षक और अनुदेशकों के भरोसे चल रहा निर्माण कार्य प्रमुख सचिव ने दबा रखी पर्यवेक्षक के प्रोन्नति की फाइल राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के निर्माण अनुभाग में करोड़ों रुपए का बजट है। इस बजट को खर्च करने के लिए कोई विभागीय अभियंता नहीं है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी […]

Read More
Raj Dharm UP

पुलिसिंग छोड़ लूटने में जुटे दागी पुलिसकर्मी, कई बार दागदार हो चुकी है खाकी

ए अहमद सौदागर/ लखनऊ वर्ष 2019- गोसाईगंज में कोयला व्यापारी के घर पुलिस ने डकैती डाली, दो दरोगा आशीष, पवन व सिपाही प्रदीप सहित चार गिरफ्तार हुए। वर्ष 2021- गोरखपुर में कानपुर निवासी मनीष गुप्ता की हत्या कर दागी पुलिसकर्मियों ने लूटपाट की। वर्ष 2018- मड़ियांव में इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं ने आगरा के सराफा कारोबारी […]

Read More
Raj Dharm UP

तबादला होते ही बीमार हो गए दर्जनों अधिकारी-सुरक्षाकर्मी!

कारागार विभाग कर्मियों का कारनामा, अजब-गजब का खेल जारी स्थानांतरण रुकवाने व बदलवाने के लिए अपनाए जा रहे तमाम हथकंडे राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के तबादलों में अजब गजब कारनामे प्रकाश में आ रहे हैं। विभाग में तबादला होने के बाद दर्जनों अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बीमार हो गया। यह कर्मचारी मेडिकल लगाकर तबादला […]

Read More