मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने कई प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिसके तहत वरिष्ठ अधिकारी बाबू सिंह जामोद शहडोल संभागायुक्त बनाए गए हैं। कल देर रात जारी आदेश के अनुसार राज्यपाल के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। वर्ष 1998 के प्रशासनिक अधिकारी मुकेश चंद गुप्ता राज्यपाल के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। वर्ष 2006 बैच के अधिकारी बाबू सिंह जामोद शहडोल संभागायुक्त और अब तक शहडोल कलेक्टर रहीं वंदना वैद्य आदिवासी विकास अपर आयुक्त बनाई गईं हैं।

वरिष्ठ अधिकारी विवेक कुमार पोरवाल अब लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव नियुक्त किए गए हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पी नरहरि को MSME विभाग से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। वर्ष 2006 के वरिष्ठ अधिकारी माल सिंह भयड़िया को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। आर्थिक एवं सांख्यिकी सचिव शिल्पा गुप्ता को लोक शिक्षण आयुक्त के तौर पर नियुक्ति दी गई है।(वार्ता)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More