निर्वाचन आयोग चुनावी बॉन्ड के सीलबंद कवर दस्तावेज की वापसी के लिए शीर्ष अदालत पहुंचा

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय शुक्रवार, 15 मार्च को निर्वाचन आयोग द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई करेगा, जिसमें ECI ने 12 अप्रैल 2019 और दो नवंबर, 2023 को पारित आदेशों के अनुसार शीर्ष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए सीलबंद कवर दस्तावेजों को वापस करने की मांग की है।

चुनाव आयोग ने कहा कि चूंकि उसने दस्तावेजों की कोई प्रति अपने पास नहीं रखी है, इसलिए शीर्ष अदालत के समक्ष उनके द्वारा दाखिल दस्तावेजों की सीलबंद प्रतियां उसे वापस किया जाना चाहिए जिससे वह अदालत के 11 मार्च के आदेश के अनुसार इसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर सके। इलेक्टोरल बॉन्ड मामले का फैसला करने वाली शीर्ष अदालत की संविधान पीठ कल सुबह 10.30 बजे निर्वाचन आयोग द्वारा दायर आवेदन पर सुनवाई करेगी।

गौरतलब है कि 11 मार्च, 2024 को, भारतीय स्टेट बैंक को 12 मार्च तक ECI को चुनावी बॉन्ड डेटा का खुलासा करने का निर्देश देते हुए, सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वाचन आयोग को बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक दलों के वित्तपोषण की जानकारी अपलोड करने का भी निर्देश दिया, जो 12 अप्रैल 2019, और दो नवंबर, 2023 को पारित अंतरिम आदेशों के अनुसार सीलबंद लिफाफे में शीर्ष अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More