डिंडोरी में सड़क हादसे में चौदह की मौत, बीस घायल

डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में बड़झर गांव के पास एक पिकअप वाहन पलटने के कारण 14 लोगों की मृत्यु हो गयी और लगभग 20 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात शाहपुरा थाना क्षेत्र में बड़झर गांव में एक घाटी पर पिकअप वाहन पलट गया। इस वजह से अधिकांश लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को शाहपुरा और डिंडोरी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने कहा कि आसपास के एक गांव के निवासी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पिकअप वाहन से लौट रहे थे, तभी घाट सेक्शन पर वाहन अनियंत्रित होकर देर रात पलट गया। हादसा काफी भीषण था और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें लगभग 34 व्यक्ति सवार थे। (वार्ता)

Madhya Pradesh

देश की नाक बचाने मैदान में उतरा यह शहर, जानें किसने कसी कमर

अगर भीख मांगते हुए कोई दिखा तो उसे भीख नहीं जेल की हवा मिलेगी देश का पहला शहर, जिसने भिखारियों को भगाने के लिए कसी कमर इंदौर/मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के इंदौर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक आदेश में कहा कि इंदौर को भिक्षावृत्ति से निजात दिलाने के लिए क़ानूनी रूप से रोक लगा दी गई […]

Read More
Madhya Pradesh

मंशापूरन हनुमान करते है सबकी मनोकामना पूरी

झिरकी बगिया आश्रम में देश दुनिया से आते हैं लोग बुंदेलखंड की सबसे बड़ी गौशाला है इस रामानंदीय आश्रम में टीकमगढ़/मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के झिरकी बगिया आश्रम में स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में देश दुनिया से भक्तगण आते है और अपनी मनोकामना अर्जी लगाते हैं। यहां हनुमान का स्वरूप श्याम वर्ण का […]

Read More
Madhya Pradesh

सड़क फिर बनी काल, इंदौर में भीषण हादसा, आठ की मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एसयूवी सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इंदौर ग्रामीण उप पुलिस अधीक्षक उमाकांत चौधरी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर कल देर रात एक भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षेत्र में धार […]

Read More