मिलनाडु : राजीव हत्याकांड के दोषी संथन की मृत्यु

चेन्नई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों में से एक संथन की बुधवार सुबह यहां मौत हो गई। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि श्रीलंकाई नागरिक संथन (54) का लीवर के खराब होने और अन्य बीमारियों के चलते आज सुबह 0750 बजे उसका निधन हो गया।

इस मामले में संथन ने 30 साल से अधिक जेल की सजा काट ली थी और बेहतर उपचार के लिए उसे पिछले महीने त्रिची अस्पताल से यहां राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल (RGGGGH) भर्ती कराया गया था। हालांकि, डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और आज सुबह उसकी मौत हो गई।

राजीव हत्या मामले के दोषियों को मौत की सज़ा दी गई थी, लेकिन बाद में इसे उम्रकैद में बदल दिया गया। इसके बाद बाद लंबी कानूनी लड़ाई के बाद शीर्ष अदालत ने इन सभी को रिहा कर दिया। संथन स्वास्थ्य जटिलताओं से उबरने के बाद त्रिचि शरणार्थी शिविर में रह रहा था और अपनी मां से मिलने के लिए श्रीलंका जाने की योजना बना रहा था और वहां की सरकार ने भी उसे यात्रा के लिए मंजूरी दे दी थी। हालाँकि, उसकी यह इच्छा अधूरी रह गई। (वार्ता)

State

द्वारका में आग लगने से एक ही परिवार के चार की मौत

देवभूमि द्वारका। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका सिटी क्षेत्र में रविवार को एक मकान के एसी मशीन में आग लग गई। इस दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग के फायर इंचार्ज जितेन्द्रभाई एस […]

Read More
National State

तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिये 933 नामांकन पत्र स्वीकार

चेन्नई। तमिलानाडु में आगामी लोक सभा चुनाव के पहले चरण के लिये प्रमुख राजनीति दलों के सभी प्रमुख उम्मीदवारों कुल 933 नामांकन पत्र दाखिल किये। इन नामांकन पत्रों को चुनाव आयोग ने जांच के बाद स्वीकार कर लिये हैं। मीडिया रिपोर्ट ने शुक्रवार को बताया कि नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हुई […]

Read More
State

क्रांतिधरा से मोदी करेंगे यूपी में लोकसभा चुनाव का शंखनाद

मेरठ। मौजूदा लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट और देश भर में 400 से अधिक सीटें जीतने के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संकल्प को पूरा करने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च को लगातार तीसरी बार क्रांतिधरा मेरठ से घनी आबादी वाले राज्य में अपने चुनाव प्रचार का आगाज […]

Read More