BJP हम पर इंडिया समूह छोड़ने का दबाव बना रही है : आप

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया कि वह उन पर इंडिया समूह छोड़ने का दबाव बना रही है और उसे डराने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के फर्जी मामले जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं और BJP को इन चुनावों में इंडिया समूह के हाथों अपनी हार नजर आ रही है‌ क्योंकि पिछले दस सालों से केंद्र की नरेन्द्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है।

चीमा ने आरोप लगाया कि आप नेताओं को धमकी भरे फोन आ रहे हैं कि अगर इंडिया समूह नहीं छोड़ा तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब तक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) से सात समन मिल चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि आप एक आदर्शवादी पार्टी हैं, जिसके आदर्श शहीद-ए-आजम भगत सिंह और डॉ. बी आर अंबेडकर हैं। उन्होंने कहा कि वे हमें डरा नहीं पाएंगे। आप सरकार की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया समूह ने BJP को हराया है और यह सिर्फ एक ट्रेलर था।

State

द्वारका में आग लगने से एक ही परिवार के चार की मौत

देवभूमि द्वारका। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका सिटी क्षेत्र में रविवार को एक मकान के एसी मशीन में आग लग गई। इस दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग के फायर इंचार्ज जितेन्द्रभाई एस […]

Read More
National State

तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिये 933 नामांकन पत्र स्वीकार

चेन्नई। तमिलानाडु में आगामी लोक सभा चुनाव के पहले चरण के लिये प्रमुख राजनीति दलों के सभी प्रमुख उम्मीदवारों कुल 933 नामांकन पत्र दाखिल किये। इन नामांकन पत्रों को चुनाव आयोग ने जांच के बाद स्वीकार कर लिये हैं। मीडिया रिपोर्ट ने शुक्रवार को बताया कि नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हुई […]

Read More
State

क्रांतिधरा से मोदी करेंगे यूपी में लोकसभा चुनाव का शंखनाद

मेरठ। मौजूदा लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट और देश भर में 400 से अधिक सीटें जीतने के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संकल्प को पूरा करने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च को लगातार तीसरी बार क्रांतिधरा मेरठ से घनी आबादी वाले राज्य में अपने चुनाव प्रचार का आगाज […]

Read More