पीएम मोदी के नेतृत्व में आज इस देश में हर नागरिक को मिल रहा है सम्मान : योगी

  • भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम योगी ने देश और प्रदेश में हो रहे बदलावों का किया जिक्र
  • आज एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं देशवासीः  योगी
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राजनैतिक प्रस्ताव पर सीएम योगी के समर्थन के बाद राममय हुआ माहौल

नई दिल्ली/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सीएम योगी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को बदलते हुए भारत की झलक दिखाई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  उत्तर प्रदेश से देश को नेतृत्व देते हैं और काशी विश्वनाथ धाम से जो यात्रा प्रारंभ हुई,वह आज अयोध्या तक पहुंच चुकी है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में पांच सदी के बाद पुनः विराजमान हो चुके हैं। हर राम भक्त, हर सनातन धर्मावलंबी, इस घटना से प्रफुल्लित है। पूरे भारत को इस दिन की प्रतीक्षा सदियों से थी।

सीएम योगी ने कहा कि आज देशवासियों ने एक नए भारत का दर्शन किया है। इस देश में हर नागरिक को सम्मान मिलता है। अधिवेशन के दौरान जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका समर्थन किया, जिससे पूरा माहौल योगी मय हो गया।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More