आवश्यक खर्च एवं योजनाओं के लिए होगा लेखानुदान : देवड़ा

भोपाल। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज कहा कि सदन में पेश किया जाने वाला लेखानुदान शासन की योजनाओं और आवश्यक खर्च के लिए होगा। विधानसभा में लेखानुदान पेश किए जाने के पूर्व देवड़ा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि आज वे सदन में एक अप्रैल 2024 से 31 जुलाई 2024 तक के लिए लेखानुदान पेश करने जा रहे हैं। ये लेखानुदान वेतन-भत्ते, पेंशन, आवश्यक खर्च एवं जो योजनाएं चल रही हैं, उसके लिए होगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक अनुमान रखा गया था, जो विधानसभा में पारित हो चुका है। 30 हजार 265 करोड़ रुपए का ये अनुमान 31 मार्च 2024 तक के लिए था। आज पेश किया जानें वाला लेखानुदान एक अप्रैल 2024 से 31 जुलाई 2024 तक के लिए होगा। लेखानुदान प्रस्तुत करने के बाद उस पर चर्चा होगी। (वार्ता)

Madhya Pradesh

अंधविश्वास : लकवाग्रस्त माँ को पिला दी केरोसिन,एक हफ्ते में हुयी मौत

भोपाल। आज के इस आधुनिक दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें मजबूत है। कई किस्से सुनने पढ़ने को मिले होंगे जिसमे अन्धविश्वास की वजह से लोगों की जान  चली गयी। ऐसा ही एक मामला भोपाल से आया है जहाँ गंगा नगर झुग्गी बस्ती में एक बेटे (32) ने अपनी 48 वर्षीय लकवाग्रस्त माँ को इस […]

Read More
Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में 40 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लगभग 42 अधिकारियों के तबादला किए, जिनमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के एक दर्जन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश भी हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, […]

Read More
Madhya Pradesh

ससुराल वालों ने सुहागरात के पहले करवाया Virginity Test केस दर्ज,

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में वर्जिनिटी टेस्ट का सम्भवता पहला क़ानूनी मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि सुहागरात वाले पहले ही रात को ससुरालवालों ने उसे वर्जिनिटी टेस्ट के नाम पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। […]

Read More