रविवार के दिन इन दो राशियों के लिए है बुरी खबर जानें बाकी राशियों का हाल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम रंगीन है। अपने पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे थे, वह पूरी होंगी। काम की अधिकता के कारण आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। परन्तु उसका पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ : विवाह के लिए सही समय है, लेकिन आपको शायद रिश्ता पसन्द नहीं आएगा। अगर दूसरा विवाह करना चाहते हैं, तो दिन उत्तम है। पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है। दवाईयों इत्यादि में खर्चा ज्यादा होगा। विदेश से व्यापार में लाभ हो सकता है।

मिथुन : आपका प्रेम विवाह में बदल सकता है। अगर आपकी इच्छा लव मैरिज की है, तो इच्छा की पूर्ति हो सकती है। शादी का रिश्ता आ सकता है। नवविवाहितों में आपसी प्यार और समझ बढ़ेगी। आप अपने जीवनसाथी के लिये मंहगा गिफ्ट खरीद सकतें हैं। उच्च विद्या चाहने वाले स्टूडेन्ट कॉलेज एडमीशन ले सकते हैं।

कर्क : आज लाभ का दिन है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर में खुशियां आएंगी, लेकिन पति-पत्नी में अनबन रहेगी। साथी के अनैतिक आचरण की वजह से ब्रेकअप हो सकता है। सोशल मीडिया पर ध्यान से स्टेटस अपडेट करें।

ये भी पढ़ें

रामायण और रामचरितमानस के 10 बड़े अंतर

सिंह  : आज पिता से अनबन आपका मूड खराब कर सकती है। ऑफिस में बॉस की फटकार मिल सकती है। सगाई करने से पहले पार्टनर के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। तय हुई शादी में बाधा आ सकती है। सगाई टूट सकती है।

कन्या : प्यार में धोखा मिल सकता है। अपने रसिक मिजाज को अगर कंट्रोल में नहीं रखेंगे तो लव रिलेशन ब्रेक हो सकता है। धन व्यर्थ में खर्च होगा। पिता-पुत्र में मन-मुटाव हो सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं।

तुला : परिवार का शायद साथ न मिले। किसी भी बात पर ज्यादा तर्क न करें। परिवार से झूठ न बोलें। इससे अविश्वास की भावना बढ़ेगी। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। उनका भरपूर प्यार मिलेगा। इस क्षण को पूरी तरह जिएं।

वृश्चिक : आज आपके लव रिलेशन में नया मोड़ आएगा। आप अगर अकेले हैं या ब्रेकअप हुआ है तो आपका प्रेमी आज आपसे संपर्क कर सकता है। आप अपनी मोहक बातों से अपने पार्टनर का मन जीत लेंगे। बच्चों से भी खुशखबरी मिलेगी।

ये भी पढ़ें

प्यार के लिए है बेकरार तो यह खास तोहफा आज जरूर दें

धनु  : आपकी योग्यता की आज तारीफ होगी। इन्टरव्यू काल आ सकता है। मन में उमंग है। लव लाइफ में आज आनंद ही आनंद रहेगा। पार्टनर के साथ शापिंग करने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे।

मकर : प्रेमी का ट्रांसफर मन को उदास कर सकता है। दूरियां बढ़ेंगी। प्रेम का रिश्ता नाजुक होता है। विश्वास उसमें रंग भरता है। अपना विश्वास न टूटने दें। जीवनसाथी से बच्चों को लेकर अनबन हो सकती है। पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ : आज जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चों के एडमीशन के लिये उपयुक्त दिन है। आज आप खुद को मजबूत पाएंगे। आपके द्वारा किए गए फैसलों से आगे जीवन में लाभ मिलेगा। प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा।

मीन : किसी सीरियस रिलेशनशिप में न पड़ें। रोमांस जीवन में वापस आएगा। प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। अपनी मीठी बातों से उसे मना लेंगे।

Astrology

रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है कारोबार में सफलता

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष  : आज आप पर तनाव व चिंता हावी रहेगी। आप अपने प्रोफेशन में परिवर्तन की कामना करेंगे। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। आज जोखिम न उठाएं। वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी […]

Read More
Astrology

बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यापार में बदलाव

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। वृषभ  : […]

Read More
Astrology

मंगलवार के दिन इन राशियों के लिए है कुछ खास दिन

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता मेष : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम आपका होगा। वृषभ  : किसी के बहकावे में आप बहुत […]

Read More