निरन्तर बढ़ रहा है भाजपा का जनाधार

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

भाजपा के प्रति अन्य पार्टियों के नेताओं का भी रुझान दिखाई दे रहा है। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की कल्याणकारी विकास परक योजनाओं ने भाजपा का जनाधार बढ़ाया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के समक्ष राज्य मुख्यालय पर सपा बसपा, आप और कांग्रेस छोड़कर नगर पालिकाओं व नगर पंचायत के अध्यक्षों, नगर निगम के पार्षदों, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों ने बड़ी संख्या में अपने समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि निरन्तर बढ़ते जनाधार और लोककल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विभिन्न दलों से आए सेकडो़ नेताओं को भाजपा परिवार हो रहे है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सौ प्रतिशत वोटो में साठ प्रतिशत वोट हमारा है, बाकी चालीस प्रतिशत वोट में बटवारा है और बटवारे में भी हमारा है। हमें हर बूथ पर कमल खिलाना है और भाजपा जिताना है। गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार है, जो सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी परिवार निरन्तर बढ़ रहा है। भाजपा ही एक मात्र दल है जिसमे कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर पहुंच सकता है।  हम सभी को साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी अस्सी सीटों पर कमल जिताने का काम करना है। भाजपा सरकारों की नीतियां तथा गरीब कल्याण की योजनायें जन-जन तक पहुंचाकर निश्चित विजय सुनिश्चित करना है।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नगर पालिका बिलारी, मुरादाबाद के अध्यक्ष रघुराज यादव (सपा), नगर पालिका धनौरा, अमरोहा के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल (बसपा), नगर पालिका मसवासी, रामपुर के अध्यक्ष दिनेश गोयल, नगर पालिका चन्दौसी, सम्भल की अध्यक्ष लता वाष्णेय, नगर पालिका टुंडला, फिरोजाबाद के अध्यक्ष भवर सिंह, नगर पालिका मऊरानीपुर, झांसी के अध्यक्ष शशि श्रीवास, नगर पालिका लखीमपुर के अध्यक्ष ईरा श्रीवास्तव, नगर पालिका मिश्रिख, सीतापुर की अध्यक्ष मुन्नी देवी, नगर पालिका बांगरमऊ, उन्नाव के अध्यक्ष राम, नगर पालिका नवाबगंज, गोण्डा के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सिंह, नगर पालिका नौतनवा, महराजगंज के अध्यक्ष ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नगर पालिका गौराबरहज के अध्यक्ष श्वेता जायसवाल (बसपा) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी मुख्यालय पर सदस्यता लेने वाले नगर पंचायत के अध्यक्षों में सिसौली मुजफ्फरनगर की सुभाषिनी सिंह, शाहपुर मुजफ्फरनगर के मोहम्मद अकरम (आप), एलम शामली की रीना, ननौता सहारनपुर से रूमाना खान (बसपा), नरौरा बुलन्दशहर से प्रीति यादव (बसपा), बीबीनगर बुलन्दशहर गुडडी देवी, गुलावठी बुलन्दशहर नेहा यादव (सपा), ज्ञानपुर भदोही से घनश्याम दास गुप्ता, लम्भुआ सुल्तानपुर से अवनीश कुमार सिंह अंगद, भारतगंज प्रयागराज से फरा बेगम, कोरांव प्रयागराज ओम प्रकाश केसरी, अनपरा सोनभद्र विश्राम प्रसाद जैसवार, ज्योति खुड़िया मैनपुरी से प्रेमलता माथुर, फतेहगंज पुरवी बरेली से संजय पाठक, खखरैरू फतेहपुर ज्ञानचन्द्र केसरबानी, मानिकपुर चित्रकूट से रानी कोल, एरच झांसी से जयचन्द्र राजपूत, शिवराजपुर कानपुर से निर्मल कटियार, तिंदवारी बांदा से सुधा साहू, खरेला महोबा से संतोष सिंह, परसदेपुर रायबरेली विनोद कौशल, सलौन रायबरेली से चन्द्रशेखर रस्तोगी, हैदराबाद उन्नाव ब्रज किशोर वर्मा, मोहान उन्नाव से समरजीत, बीघापुर उन्नाव सुशील कुमार, औराव उन्नाव राकेश कुमार, उगू उन्नाव अनिता, नवाबगंज उन्नाव दिलीप कुमार, सफीपुर उन्नाव गरिमा, गंगाघाट उन्नाव कोमदी पाण्डेय, मधौगंज हरदोई अनुराग मिश्रा, हैदरगढ़ बाराबंकी आलोक तिवारी, रामनगर बाराबंकी रामसरन पाठक, देवा बाराबंकी हारून वारसी, घुघली महराजगंज संतोष जायसवाल, चौक महराजगंज संगीता देवी, परतावल महराजगंज प्रियंका गुप्ता, मथौली कुशीनगर नवरंग सिंह, फालिजनगर कुशीनगर शत्रुधन शाही, सुकरौली कुशीनगर राजनीति कश्यप, बढ़नी सिद्धार्थनगर सुनील अग्रहरि, शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर उमा अग्रवाल, अजमतगढ़ आजमगढ़ ललिता साहनी, मधुवन मऊ आरती मल्ल, उरूवा गोरखपुर रामफेर कन्नौजिया बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित होने वाले ब्लॉक प्रमुखों में उरूवा प्रयागराज आरती गौतम, करछना प्रयागराज सरोज द्विवेदी, चाका प्रयागराज अनिल सिंह पटेल, कोंराव प्रयागराज मुकेश कोल, फतेहगंज पश्चिम बरेली सत्येन्द्र यादव, भोजीपुरा बरेली योगेश पटेल, बागंरमऊ उन्नाव सुनीता दिवाकर (सपा), उन्नाव ज्ञानेन्द्र सिंह (सपा), सीयर बलिया आलोक सिंह, बांसडीह बलिया सुशीला देवी, लार देवरिया अनुभा सिंह, भलुअनी देवरिया छददू यादव, मिर्जापुर लालगंज फिरती देवी (सपा) सहित विभिन्न ब्लॉक प्रमुखों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही 150 से अधिक नगर निगम के पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास की नीति पर चलने का संकल्प लेते हुए अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए।

Raj Dharm UP

इंजीनियर के बगैर जेल विभाग में चल रहे करोड़ों के निर्माण कार्य!

पर्यवेक्षक और अनुदेशकों के भरोसे चल रहा निर्माण कार्य प्रमुख सचिव ने दबा रखी पर्यवेक्षक के प्रोन्नति की फाइल राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के निर्माण अनुभाग में करोड़ों रुपए का बजट है। इस बजट को खर्च करने के लिए कोई विभागीय अभियंता नहीं है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी […]

Read More
Raj Dharm UP

पुलिसिंग छोड़ लूटने में जुटे दागी पुलिसकर्मी, कई बार दागदार हो चुकी है खाकी

ए अहमद सौदागर/ लखनऊ वर्ष 2019- गोसाईगंज में कोयला व्यापारी के घर पुलिस ने डकैती डाली, दो दरोगा आशीष, पवन व सिपाही प्रदीप सहित चार गिरफ्तार हुए। वर्ष 2021- गोरखपुर में कानपुर निवासी मनीष गुप्ता की हत्या कर दागी पुलिसकर्मियों ने लूटपाट की। वर्ष 2018- मड़ियांव में इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं ने आगरा के सराफा कारोबारी […]

Read More
Raj Dharm UP

तबादला होते ही बीमार हो गए दर्जनों अधिकारी-सुरक्षाकर्मी!

कारागार विभाग कर्मियों का कारनामा, अजब-गजब का खेल जारी स्थानांतरण रुकवाने व बदलवाने के लिए अपनाए जा रहे तमाम हथकंडे राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के तबादलों में अजब गजब कारनामे प्रकाश में आ रहे हैं। विभाग में तबादला होने के बाद दर्जनों अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बीमार हो गया। यह कर्मचारी मेडिकल लगाकर तबादला […]

Read More