ओडिशा में मोदी , पटनायक की साझेदारी वाली सरकार : राहुल

भुवनेश्वर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के साथ ही ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की साझेदारी वाली सरकार चल रही है। गांधी ने ओडिशा में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन राउरकेला के बाहरी इलाके पानपोष चक के पास अपने रोड शो के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस भाजपा और बीजद दोनों दलों से लड़ेगी।

उन्होंने राज्य की नवीन पटनायक सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यहां बेरोजगारी दर देश में सबसे ज्यादा है और प्रदेश के 30 लाख से अधिक लोग काम के लिए दूसरे राज्यों में चले गए हैं। दूसरी ओर बाहर के 30 करोड़पति व्यवसायी राज्य को लूट रहे है। राज्य सरकार आदिवासियों, दलितों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को रोकने में बुरी तरह विफल रही थी।

गांधी ने कहा कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा भाजपा-RSS गठबंधन की ओर से देश में फैलायी जा रही नफरत के खिलाफ थी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा समाज में अन्याय के खिलाफ। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के लोगों की बात सुनने के लिए ओडिशा आया हूं, जिसके लिए मैंने दिन में सात घंटे का समय रखा है। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए ओडिशा के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि नफरत के बाजार में आपने मोहब्बत की दुकान खोल दी है।(वार्ता)

State

द्वारका में आग लगने से एक ही परिवार के चार की मौत

देवभूमि द्वारका। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका सिटी क्षेत्र में रविवार को एक मकान के एसी मशीन में आग लग गई। इस दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग के फायर इंचार्ज जितेन्द्रभाई एस […]

Read More
National State

तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिये 933 नामांकन पत्र स्वीकार

चेन्नई। तमिलानाडु में आगामी लोक सभा चुनाव के पहले चरण के लिये प्रमुख राजनीति दलों के सभी प्रमुख उम्मीदवारों कुल 933 नामांकन पत्र दाखिल किये। इन नामांकन पत्रों को चुनाव आयोग ने जांच के बाद स्वीकार कर लिये हैं। मीडिया रिपोर्ट ने शुक्रवार को बताया कि नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हुई […]

Read More
State

क्रांतिधरा से मोदी करेंगे यूपी में लोकसभा चुनाव का शंखनाद

मेरठ। मौजूदा लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट और देश भर में 400 से अधिक सीटें जीतने के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संकल्प को पूरा करने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च को लगातार तीसरी बार क्रांतिधरा मेरठ से घनी आबादी वाले राज्य में अपने चुनाव प्रचार का आगाज […]

Read More