सोमवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यापार में धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्‍यक है। बहस में पड़ने से बचें। शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। वस्तुओं को संभालकर रखें।

वृषभ : विशेष उन्नतिकारक दिन है और कोई भी रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें, सफलता अवश्‍य मिलेगी। आज भाग्य आपके साथ है। बीते दिनों जिन लाभों से आप वंचित रह गए हैं, उन्हें पाने का समय आ गया है, धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है।

मिथुन : कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की सम्भावनाएं हैं, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। आज आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी अथवा कोई प्रिय व्यक्ति आपको विशेष सहयोग देगा। परिवार का कोई व्‍यक्ति आज आगे आकर आपकी मदद कर सकता है।

कर्क : यात्रा का योग है। भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नतिकारक दिन है और बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ न कुछ प्राप्त जरूर होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही क्‍यों न दे।

ये भी पढ़ें

तिल चौथ व्रत आज है,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि व महत्व…

सिंह :  आज अपनी प्रिय वस्तुओं, मोबाइल आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। बिना सोचे किसी पर भी भरोसा न करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कन्या :  प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा, नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। व्‍यापार में लाभ होगा।

तुला :  धन के मामले में आज का दिन लाभदायक है। शत्रु निर्बल रहेंगे, भाग्य प्रबल रहेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। संघर्ष करेंगे तो सफलता अवश्‍य मिलेगी। मेहनत और धैर्य के साथ अपना काम करते रहें। परिणाम सकारात्‍मक प्राप्‍त होंगे। धन निवेश करने का विचार है तो आज का दिन अनुकूल है।

वृश्चिक : आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे और नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्‍त होगी। दांपत्‍य जीवन मधुर होगा। आज आपके रुके पड़े काम फिर से रफ्तार पकड़ सकते हैं। संभावनाओं पर विचार करते रहें। अच्‍छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। आज किए गए कार्य भविष्‍य में लाभ प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें

किस ग्रह के खराब होने पर होता है कौन-सा रोग?

 धनु :  क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्‍यक रूप से वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधान बरतें। प्रेम-प्रसंग के मामलों में आज सफलता मिलेगी। आज धन अनावश्यक रूप से खर्च हो सकता है। मानसिक तनाव की आशंका है। आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

मकर :  आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। शुभ दिन है और भरोसेमंद व्यक्ति से आज लाभ अवश्‍य लें, लेकिन अनजाने शख्स से दूर रहें। आपके सभी काम आसानी से बनेंगे। धन के मामले में व्‍यापारी और नौकरीपेशा दोनों को लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्‍न रहेगा।

कुंभ :  आज आपके लिए कहीं से धनागमन हो सकता है। धन निवेश भी कर सकते हैं। अवश्‍य लाभ होगा। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजन भी साथ देंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

मीन : आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा करने को मिल सकती है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। दिन सुखमय बीतेगा। मित्रों के आगमन से मन प्रसन्‍न रहेगा।

Astrology

राशिफलः जानिए कैसा रहेगा 29 अप्रैल और क्या कह रहे हैं आपके सितारें

यदि आपकी राशि के सितारें ठीक हैं तो नया ट्राई कर सकते हैं आप राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांगः 29 अप्रैल, 2024, सोमवार आज और कल का दिन खास 29 अप्रैल 2024 : विश्व नृत्य दिवस आज। 30 अप्रैल 2024 : कल मनाया जाएगा विश्व ईमानदारी दिवस। ज्‍योतिष का कैंसर […]

Read More
Astrology

राशिफल 26 अप्रैलः आपकी भी चमक सकती है किस्मत, शुक्रवार को ये हैं सितारों की चाल

यदि आपने नहीं देखा अपना राशिफल तो अभी पढ़िए और जानिए क्या कह रहे हैं सितारें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 26 अप्रैल 2024, शुक्रवार आज का राशिफल व पंचांग आज और कल का दिन खास 26 अप्रेल 1514 में, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस ने शनि का पहला अवलोकन किया। 27 अप्रेल 2024 : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि है तो आपके लिए बहुत खास है आज का दिन

ये सितारें बताते हैं आपका कैसा होगा दिन, जानें आज का राशिफल और पंचांगः 25 अप्रैल 2024, गुरुवार क्या आप जानते हैं आज और कल का खास दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 25 अप्रैल 2024 : विश्व मलेरिया दिवस आज। 25 अप्रैल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत […]

Read More