यूपी में भाजपा ने बनाया अस्सी सीटों पर जीत का मंसूबा

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन चुनावी तैयारी के दृष्टिगत अपनी सक्रियता बनाये हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामन्त्री धर्मपाल सिंह इस दिशा में लगातर प्रयास कर रहे हैं। इस क्रम में गांव चलो अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं लोकसभा बैठक हुई। लखनऊ के विश्वैश्वरैया प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई गांव चलो अभियान की प्रदेश कार्यशाला की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने की। कार्यशाला को राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया। गांव चलो अभियान के माध्यम से पार्टी चार फरवरी से 11 फरवरी तक प्रत्येक गांव तथा बूथ तक पहुंचकर व्यापक जनसंवाद का अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेगें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की योजनाएं तथा विकसित भारत का विजन लेकर गांव, मजरो, टीलो, चौपालो तथा बूथों पर चर्चा करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि संगठन व विचारधारा के विस्तार की सतत प्रक्रिया है और संगठन के विभिन्न अभियान व कार्यक्रम लक्ष्य को प्राप्त करने का माध्यम है। हर बूथ, हर क्षेत्र में संगठन की मजबूती में गांव चलो अभियान नींव का पत्थर साबित होगा। यह अभियान मिशन 24 में बड़ी विजय का आधार बनेगा। गांव चलो अभियान में प्रत्येक प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे प्रवास करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर तथा नगरीय क्षेत्रों में बूथ स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। सक्षम कार्यकर्ता गांव मे प्रवास के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क, बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों से संवाद, घर-घर सम्पर्क करते हुए विकसित भारत का विजन तथा देश में परिवर्तन के कारकों के साथ प्रवास के दौरान चर्चा करेंगे। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ राष्ट्र की सुरक्षा व विश्व में भारत के बढ़ते हुए सम्मान से राष्ट्र का यशोगान लेकर गांव में सम्पर्क व संवाद किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लगातार भाजपा को आशीर्वाद दे रहा है, इस बार प्रत्येक बूथ पर विगत चुनाव की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर हमें कार्य करना है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है और अपनी वंशवादी, जातिवादी, भ्रष्टाचारी तथा तुष्टिकरण की राजनैतिक विरासत को सहेजने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। जिन संकल्पों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच पहुंची, ऐसे सारे संकल्पों को मोदी सरकार व योगी सरकार ने पूरा किया है। हमें गांव-गांव तक पहुंचकर हर घर की दहलीज पर दस्तक देकर भाजपा सरकार की योजनायें भी पहुंचानी है और विपक्ष के हर विघटनकारी मंसूबे को ध्वस्त भी करना है। विपक्षी दलों की सरकारों के समय बिजली वितरण में वीआईपी कल्चर लागू था। लेकिन आज देश की 26 करोड़ जनता वीआईपी है और सभी को समान रूप से बिजली मिल रही है। प्रदेश की जनता का विश्वास सरकार के प्रति तथा सरकार की सुदृढ़ कानून व्यवस्था के प्रति अडिग है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से 26 करोड़ लोगों तक सीधा संवाद करना है। शत प्रतिशत विजय का संकल्प लेकर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य प्राप्त करना है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि गांव चलो अभियान की प्रदेश कार्यशाला के पश्चात् 30 जनवरी को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में जिला कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान के तहत एक और दो फरवरी को मंडल की कार्यशालाएं सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान व्यापक ग्राम सम्पर्क व जनसम्पर्क का अभियान है। आगामी चार फरवरी से प्रारम्भ हो रहे अभियान में प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क, प्रत्येक लाभार्थी से सम्पर्क करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा करना है तथा राजनैतिक दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लिए गए सरकार के निर्णयों पर भी संवाद करना है। अभियान के तहत ग्राम संयोजक व ग्राम प्रवासी तय किये जाएगें जो डोर टू डोर-मैन टू मैन कनैक्टिविटी की माइक्रोप्लानिंग पर काम करेगें।

प्रवास के दौरान स्वच्छता अभियान, शहीदों के परिजनों का सम्मान, खिलाड़ियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों सहित विभिन्न कार्य क्षेत्रों से जुडे़ लोगों से सम्पर्क करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत नमो एप पर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का भी काम करना है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक लेकर हर घर की चौखट तक पहुंचना है। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई लोकसभा बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अन्य कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 31 जनवरी तक लोकसभा चुनाव कार्यालय खोलने तथा लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति के गठन को पूरा करने का निर्णय किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक को राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सम्बोधित किया। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बने कलस्टर इंचार्ज, लोकसभा संयोजक व प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित अन्य प्रमुख नेता सम्मिलित रहे।

Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More