‘क्रैक’ का दूसरा गाना ‘जीना हराम’ रिलीज, सेक्सी नोरा फतेही ढा रही कहर, फोटो भी देखें…

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और अभिनेत्री नोरा फतेही की आने वालीफिल्म ‘क्रैक’ का दूसरा गाना ‘जीना हराम’ रिलीज कर दिया गया। इस गाने में जामवाल और नोरा रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को विशाल मिश्रा और शिल्पा राव ने गाया है। ‘क्रैक’ स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर विद्युत जामवाल हैं। यह फिल्म 23 फरवरी को विद्युत जामवाल के प्रोडक्शन हाउस ‘एक्शन हीरो फिल्म्स’ तले सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बताते चलें कि नोरा फतेही विदेशी मूल की बाला हैं और अपने सेक्सी अदाओं से लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ती हैं। कीपीडिया के अनुसार नोरा फतेही एक मोरक्कन विरासत की कनाडाई अभिनेत्री हैं। वह हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषा की फिल्मों में दिखाई देती हैं।

नोरा का जन्म कनाडा में छह फ़रवरी 1992 में हुआ था। वह कनाडा में ही पली बढ़ी हैं। उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था, लेकिन उनकी माँ एक भारतीय महिला हैं। वह अंग्रेज़ी बोलती हैं, हालांकि वह हिंदी, फ़्रांसीसी और अरबी भी बोल सकती हैं।

 

द सेलेब स्क्वैड लिखता है कि हार्डी संधू के साथ NAAH गाने में अभिनय करने के बाद वह सुर्खियों में आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने बॉलीवुड और तेलुगु फिल्मों जैसे बाहुबली और सत्यमेव जयते में कई आइटम सॉन्ग किए हैं जो हिट रहे हैं। इसके अलावा फिल्म सत्यमेव जयते के गाने दिलबर और कमरिया में उनका डांसिंग स्टाइल दर्शकों की आंखों में बस गया और एक लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटी बन गईं। नोरा ने पढाई के दौरान ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कुछ छोटी-छोटी कंपनियों के साथ फोटो शूट किया। नोरा ने मॉडल और टैलेंट एजेंसी ‘ऑरेंज मॉडल मैनेजमेंट’ के द्वारा अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया। उन्होंने इस कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जिसके जरिये उन्होंने भारत भेजा गया।

फिल्मी बीट पोर्टल के अनुसार नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से की थी। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म किक दो और बाहुबली के आइटम नंबर में भी नजर आ चुकी हैं। नोरा हिंदी के रियलिटी शो बिग-बॉस के 9वे सीजन में भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नजर आयीं हैं।

 

इसके अलावा वह डांस रियलिटी शो झलक दिखला में भी पार्ट ले चुकी हैं। वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म MY Birthday Song में नोरा अभिनेता संजय सूरी के साथ लीड रोल में भी दिख चुकी हैं। साल 2020 की डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D में नोरा पहली बार सहायक भूमिका के रूप में दिखाई दीं। (इनपुटः वार्ता/गूगल)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More