धूमधाम से मनाई गया नेताजी का जन्म दिवस

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र सम्मानित

आयुष मौर्य

धौरहरा खीरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को BDO  और उपनिरीक्षक ने मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मंगलवार को नगर में आयोजित  जय मिश्रा कोचिंग सेंटर के कार्यक्रम में दो दर्जन छात्र छात्राओं को पुरस्कार मिले। BDO चंदनदेव पांडेय ने छात्र छात्राओं से कहा कि जीवन में चरित्र का बड़ा महत्व है। इसी पर व्यक्ति की पहचान निर्भर करती है।

इसलिए चरित्र को संयमित रखते हुए शिक्षा के प्रति ‘काकचेष्टा वकोध्यानम’ वाक्य का अनुसरण कर समर्पित रहें। फिर आपका लक्ष्य आपको जरूर मिलेगा। उपनिरीक्षक योगेश शंखधार ने महाभारत कालीन उद्धरण देते हुए कहा कि छात्र की दृष्टि चिड़िया और पेड़ पर नहीं अर्जुन की तरह सिर्फ चिड़िया की आंख पर केंद्रित होनी चाहिए।

यह चिड़िया की आंख वह लक्ष्य है जिसे जीवन में आप पाना चाहते हैं। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उमाप्रसाद मिश्र और माता मनोरमा देवी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के साथ बोर्ड परीक्षा के मेघावियों को अतिथियों ने पुरस्कार दिए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल, व्यवसायी विजय जायसवाल, ADO आलोक शुक्ल, ADO ST, शिक्षक योगेंद्र मिश्र व प्रवीण दीक्षित और राजकीय बालिका इंटर कालेज की शिक्षिकाओं ने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More