रविवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है पारिवारिक लोगों का सहयोग

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता 

मेष : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम आपका होगा।

वृषभ : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

मिथुन : सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

कर्क : व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपके दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके ना कि बनावटी बातें करें। वाणी मधुर रहे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें

पंचक काल में हो जाए मृत्यु तो कैसे करें दाह संस्कार?

सिंह : अपने अक्खड़ व्यवहार से सभी से दूरियां बढ़ा लेंगे। व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।

कन्या : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आये परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

तुला : जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

वृश्चिक : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

ये भी पढ़ें

मौसम का बदलाव, हर घर मे होता है स्नान के बाद दान बनती है खिचड़ी

धनु : समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।

मकर : जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा।

कुम्भ : अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद है। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

मीन : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

ये भी पढ़ें

ठगे से हैं राममंदिर के लिए प्राणोत्सर्ग करने वालों के परिजन

Astrology

कई राशियों के लिए अतिशुभकारी है आज का दिन, किन राशियों को मिल रहा है लाभ…

जानें आज का राशिफल व पंचांग– 27 जुलाई, 2024, शनिवार, इनको मिल रहा लाभ केवल दो–तीन राशियों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं सितारे… जानें वो कौन है राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 27 जुलाई 2024 : शीतला सप्तमी (उड़ीसा में) आज। 27 जुलाई 2024 : पंचक […]

Read More
Astrology

कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों के लिए शुभकारी है आज का दिन

जानिए आज का राशिफल व पंचांग- 21 जुलाई, 2024, रविवार कई राशियों के लिए मद्धम फलकारी रहेगा आज का दिन, जानें… राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 21 जुलाई 2024 : गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ पूर्णिमा) आज। 21 जुलाई 2024 : सत्य व्रत व्यास पूजा आज। 21 जुलाई 2024 : अमरनाथ […]

Read More
Astrology

करें नमक के ये आसान उपाय , सौभाग्य में बदल जाएगा आपका दुर्भाग्य

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से व्यक्ति को जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसी तरह वास्तु में नमक के उपाय भी बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि नमक में व्यक्ति के दुर्भाग्य […]

Read More