मौसम का बदलाव, हर घर मे होता है स्नान के बाद दान बनती है खिचड़ी

  • पौष शुक्ल चतुर्थी व पंचमी 15 जनवरी को प्रात: 9.13 बजे लग रही है मकर संक्राति
  • मठों मंदिरों और आश्रमों में चढ़ती है खिचड़ी
  • संक्राति के एक दिन पहले होती है लोहिड़ी
  • सूर्य के उत्तरायण होने पर कहलाता है देवताओं का दिन
  • मोक्ष प्रद होता है उत्तरायण,होते हैं शुभ कार्य
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

मकर राशि मे सूर्य का आगमन,यानी कि सूर्य का उत्तरायण में प्रवेश एक पुनीत घटना है। जब देवताओं का दिन शुरु होता है,छ: महीने के लिए उत्तरायण शुरू होता हैं,जिन दिनों सभी तरह के मंगलकार्य किए जाते है। नूतन गृहप्रवेश, यज्ञोपवीत, मंत्र दीक्षाग्रहण, भूमिपूजन, विवाह, चौल कर्म आदि तो होते ही है, मृत्यु भी मोक्षकारक माना जाता है। भीष्मपितामह ने वाणशय्या पर रहते हुए उत्तरायण की प्रतीक्षा कर प्राणोत्सर्ग किया था। अर्जुन के इस प्रश्न पर कि योगसाधन करने वाला योगभ्रष्ट होजाय तो उसकी गति कैसी होती है? श्रीकृष्ण ने जवाब दिया- “शुक्लेपक्षे गते ह्येषाम् षण्मासा उत्तरायणम्।” पुण्यवान लोग साधक,तपस्वी,योगी जो किन्हीं कारणों से ईश्वर तत्व तक नहीं पहुंच सके या है ऐसे परम योगी जो इन छ: माहों मे शरीर त्यागते हैं। वे किन्हीं कारणों से मुक्त नहीं हुए तो ऐसे लोग अगला जन्म भी लेते हैं तो ‘ सतानाम् श्रीमताम् गेहे योग भ्रष्टोऽभिजायते अथवा योगिनामेव कुले भवति धीमताम्…। अर्थात वे सज्जनों -श्रीमानों के घर जन्म लेते हैं,अथवा योगियों के घर पैदा होते हैं। ‘तत्र तं बुद्धि संयोगं लभते पूर्व दैहिकम्।’ जहां पूर्व जन्म की स्मृतियां जल्द ही पा लेते हैं और फिर साधना पथ पर उससे आगे बढ़ जाते हैं। ऐसा जन्म भी दुर्लभतर होता है।

उत्तरायण के शुभारंभ की यह तिथि ही सूर्य के धनुराशि से मकर राशि मे जाने पर मकर संक्राति कहलाती है। इस वर्ष अधिक मास होने के कारण पौष शुक्ल पंचमी तदनुसार 15 जनवरी को प्रात: 9.13 बजे मकर संक्रांति होगी। सूर्य मकर राशि मे अगले माह 13 फरवरी तक रहेंगे। जब कि माघ मास पूर्णिमा का स्नान 24 फरवरी को होगा। माघ अमावस्या का स्नान नौ फरवरी और बसंत पंचमी का स्नान व पर्व 14 फरवरी को होगा। अमावस्या को नई फसल का धान कूट कर उसका चावल और उड़द के दाल की खिचड़ी संतों महात्माओं के मठों,मंदिरों और आश्रमों मे चढ़ाया जाता है। हर परिवार का प्रत्येक सदस्य दान करता है‌। तिल के लड़डू का भी दान करता है और दक्षिणा देता है। मौसम के परिवर्तन का काल होने से खिचड़ी खाने की भी परंपरा है। संक्रांति के एक दिन पहले पंजाब आदि प्रांतों मे लोहिड़ी का पर्व मनाया जाता है। जिसमें साल भर के भीतर किसी घर मे विवाह ,पुत्र जन्म या शुभ कार्य होने पर वह आग के चारो तरफ नृत्य गीत के साथ लोहिड़ी मनाई जाती है।

संक्राति पर्व पर लगता है मेला

वर्ष 2024में मकर संक्रांति पौष माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी व पंचमी को लग रही है। हर साल संक्रांति पर पवित्र तीर्थो मे स्नान और मेला लगता है। साधु संत और नागा प्रयाग राज पहुंचते हैं। अयोध्या के सरयू नदी मे स्नानार्थी पहुंचते हैं। गोरखनाथ मंदिर- कबीर आश्रम मगहर मे इस अवसर पर बड़ा मेला लगता है। श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने दूर दूर से आते हैं। प्रयागराज में माघ माह मे हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु कल्पवास करते हें। इस साल भी मकर संक्राति, गणेश चौथ, मौनी अमावस्या वसंत पंचमी,पूर्णिमा प्रमुख पर्व हैं जिस पर हर नदियों में स्नानार्थियों की विशेष भीड़ होती है।

Religion

सावन विशेषः अपनी राशि के अनुसार करें भगवान शंकर की पूजा, होगी हर कामना पूर्ण, जानें

श्रावण मास  के प्रत्येक दिन किया जाता है भगवान शिव जी का पूजन …तो भोलेनाथ होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न और करेंगे आपकी सभी मनोकामना पूरी ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा सावन माह में श‍िवजी की पूजा का व‍िशेष महत्‍व माना गया है, लेकिन आप अपनी राश‍ि के अनुसार भोलेनाथ जी की पूजा करें तो श‍िवजी अत्‍यंत प्रसन्‍न […]

Read More
Religion

मंगला गौरी व्रत आज, सुहागिन महिलाएं जरूर करें यह व्रत, जानें महत्व और पूजा विधि

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मंगला गौरी का व्रत हर साल सावन मास के मंगलवार के दिन रखा जाता है। ऐसे में सावन में आने वाले सभी मंगलवार का विशेष महत्व होता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्या दोनों ही रखती हैं। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित है। मंगला गौरी व्रत […]

Read More
Religion

सिंह, धनु और मीन के लिए ख़ुशियाँ लेकर आ रहा है आज का दिन

जानें आज का राशिफल व पंचांग– 23 जुलाई, 2024, मंगलवार विशेष दिन होने के कारण सभी राशियों को मिल रही है मंगल सूचना राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 23 जुलाई 2024 : मंगला गौरी पूजा आज। 23 जुलाई 2024 : पंचक आज से प्रारम्भ। 23 जुलाई 2024 : लोकमान्य […]

Read More