SDM ने किया EVM डिमांस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ,

  • वोटिंग कर लोगों किया जागरूक

आयुष मौर्य

धौरहरा खीरी। धौरहरा SDM  धीरेन्द्र सिंह ने आज तहसील में निर्वाचन कार्यालय में EVM डिमांस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम मे तहसील मुख्यालय पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन डिमांस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से मतदाताओं को EVM की कार्यप्रणाली के संबन्ध में जागरूक किया जाएगा। कोई भी मतदाता अथवा आम नागरिक उक्त केंद्र पर जाकर EVM,बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से रूबरू होकर मतदान प्रक्रिया को समझ सकता है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तहसील धौरहरा में मतदाताओं को ई0वी0 एम0 व वी0वी0पैट के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम व  अभियान का शुभारंभ उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी न्यायिक शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल,नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार यादव,राजस्व निरीक्षक रामचंद्र,स्टेनो सतेन्द्र कुमार,न्याय लिपिक फैयाज हुसैन व अन्य पटल सहायक उपस्थित रहे।

इसके उपरांत उप जिलाधिकारी के द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वोटिंग की गई व मौके पर उपस्थित अन्य व्यक्तियों व अधिवक्ताओं द्वारा भी वोटिंग की गई। इस दौरान SDM  ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों से अपील कर कहा कि वह वोटिंग करके अनुभव प्राप्त करें व अन्य लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करें। इसके अलावा उन्होंने बताया कि डिमांस्ट्रेशन सेंटर आज से प्रारंभ होकर चुनाव की अधिसूचना आने तक क्रियाशील रहेगा। इस दौरान क्षेत्रवासियों से ईवीएम डिमांस्ट्रेशन सेंटर जाकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करने का अनुरोध किया गया है।

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More