प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, हालत गंभीर

लखनऊ। बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के मुंह में गोली मार दी। दोनों ने एक होटल में पति-पत्नी कमरा लिया था। होटल के कमरे में ही युवक ने लड़की को गोली मारी है। इसके बाद वह होटल से फरार हो गया। लड़की पीछे से जख्मी हालत में होटल के नीचे पहुंची। बताया गया है कि उसने कर्मियों को गोली मारने की बात बताई। पूरा मामला मिठनपुरा थाना (Mithanpura police station) क्षेत्र के हरिसभा चौक स्तिथ एक होटल का है।

पिस्टल और गोली बिस्तर पर छोड़कर भागा युवक

घटना के बाद पिस्टल और गोली बिस्तर पर ही छोड़कर युवक भाग गया। बताया गया है कि होटल कर्मियों की मदद से आनन-फानन में युवती को इलाज के बैरिया स्तिथ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्तिथि गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि युवती की पहचान शहर के मालीघाट निवासी के रूप में हुई है। उसके गाल में गोली लगी है। डॉक्टर उसके इलाज में जुटे हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

होटल स्टाफ ने पुलिस को दी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार होटल स्टाफ  ने मिठनपुरा पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके अलावा होटल के मालिक को भी सूचना दी। बताया गया है कि सूचना पर मिठनपुरा थानेदार राकेश कुमार दलबल के साथ होटल पहुंचे। कमरे की तलाशी ली। बिस्तर पर रखे पिस्टल के अलावे कई राउंड गोलियां भी बरामद हुई है। बिस्तर पर खून के छीटें पड़े हुए थे। इसी बीच ASP नगर अवधेश कुमार दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और थानेदार से घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही होटल के रजिस्टर को भी चेक किया गया।

होटल पर भी गिरेगी गाज

जांच दौरान ASP अवधेश कुमार दीक्षित ने बताया कि कमरे की बारीकी से तलाशी ली गई है। रजिस्टर भी चेक किया गया है। जहां पाया गया कि दोनों ने पति-पत्नी के रूप में कमरा बुक करवाया था। लड़की का नाम और पता मेंशन नहीं था। यह बड़ी लापरवाही है। होटल में कमरे बुक करने के लिए प्रॉपर रजिस्टर मेंटेन करना होता है लेकिन इसकी अनदेखी हुई है। लिहाजा होटल पर भी कार्रवाई होगी। CCTV जांच की गई है। गोली मारने वाले युवक की पहचान की जा रही है। बताया गया है कि लड़की के परिजन से भी संपर्क साधा जा रहा है। होटल कर्मियों से भी पूछताछ की गई है। जांच में पता चला है कि कमरे लेने के कुछ देर बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (इनपुट एजेंसी/गूगल)

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More