डाकघर विधेयक में है जनता के अधिकारों का हनन : विपक्ष

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस ने डाकघर विधेयक को जनता के अधिकारों का हनन बताते हुए बुधवार को कहा कि इसमें जन विश्वास को हटाया गया है और लोगों का पोस्ट ऑफिस में शिकायत करने का अधिकार खत्म कर दिया गया है। कांग्रेस के शशि थरूर ने विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि यह विधेयक अंग्रेजों के समय का है लेकिन तब के कानून में जिम्मेदारी थी लेकिन वर्तमान कानून में जिम्मेदारी को खत्म कर दिया गया है और यदि किसी व्यक्ति को कोई नुकसान होता है तो उसकी भरपाई या उसको लेकर शिकायत करने की व्यवस्था इस विधेयक में नहीं की गई है। एक तरह से विधेयक में जनता को उनके शिकायत करने के हक से रोका गया है।

उन्होंने कहा कि यह विधेयक लाकर सरकार नागरिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। सरकार सेवाओं को लेकर होने वाली चूक से बचना चाहती है, इसलिए विधेयक में जिम्मेदारी के नाम पर कुछ भी नहीं है। लोगों की शिकायत के निपटान के लिए सिर्फ कोर्ट ही एक मात्र माध्यम रह गया है। यदि जिम्मेदारी को कोर्ट पर ही छोड़ा जाता है तो इससे देश की न्यायपालिका में लोगों की समस्याओं का अंबार लग जाएगा। डाक विभाग को जिम्मेदार ठहराने का इस विधेयक में कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। थरूर ने इसे संविधान की धारा 14 का उल्लंघन बताया और कहा कि भारतीय डाक विभाग की तुलना में निजी कोरियर सेवाएं ज्यादा प्रभावी हो रही हैं और इस विधेयक के कारण उन पर लोगों का डाकघर की तुलना में ज्यादा विश्वास बढ़ेगा जो सही नहीं है। उनका कहना था कि 1898 के विधेयक की तुलना में 2023 का डाक विधेयक जनता के हितों पर ज्यादा खतरा पैदा करता है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तापिर गाव ने विधेयक कासमर्थन करते हुए कहा कि मोदी सरकार आने के बाद खत्म हो रही डाक सेवा को पुन: प्रभावी बनाया गया है और देश में जहां पहले पोस्ट ऑफिस एक के बाद एक करके बंद हो रहे थे, वर्ष 2014 के बाद फिर से खुलने शुरु हो गये और अब तक देश में 6000 से ज्यादा पोस्ट ऑफिस की शाखाएं खुल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जन सेवा के लिए 125 साल पुराने डाकघर कानून में बदलाव कर रही है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More