आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के होंगे नई CM

रायपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की आज यहां हुई बैठक में नेता चुन लिए गए। साय राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। साय को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की पार्टी पर्येवेक्षकों केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं सर्वानंद सोनोवाल,पार्टी के राष्ट्रीय महासचि दुष्यंत गौतम के अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया एवं सह प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में हुई बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

राज्य में विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटो पर जीत कर पांच वर्ष बाद सत्ता में वापसी की है। नवम्बर 2000 में मध्यप्रदेश को विभाजित कर आस्तित्व में आए छत्तीसगढ़ में साय भाजपा के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। साय जशपुर जिले की कुनकुरी सीट से विधायक है।वह 2014 में मोदी सरकार में राज्यमंत्री भी रहे है। राज्य गठन के बाद पहली बार 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आई थी। इसके बाद लगातार 2008 एवं 2013 में भी भाजपा ने चुनाव जीता और डा.रमन सिंह लगातार तीनों बार मुख्यमंत्री रहे थे।(वार्ता)

Chhattisgarh

कहां गए बस्तर के हजारों वन्य जीव

हेमंत कश्यप जगदलपुर। जो बस्तर अपने वनांचल और वन्यजीवों के लिए देश में विख्यात रहा है। आज यहां वन्यजीव नजर नहीं आते। वन्य प्राणियों की गणना 6 वर्षों से नहीं हो रही है, इसलिए विभाग को भी नहीं मालूम कि बस्तर संभाग में कितने वन्य जीव हैं? बस्तर संभाग का क्षेत्रफल केरल राज्य से बड़ा […]

Read More
Madhya Pradesh

सड़क फिर बनी काल, इंदौर में भीषण हादसा, आठ की मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एसयूवी सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इंदौर ग्रामीण उप पुलिस अधीक्षक उमाकांत चौधरी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर कल देर रात एक भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षेत्र में धार […]

Read More
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला कांड: माफिया विधु गुप्ता चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

पूछताछ में कई चौंकाने वाले राजफाश आए अवैध रूप से होलोग्राम लगाकर की थी करोड़ों की नकली शराब की थी बिक्री ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक ओर जहां देश व प्रदेश लोकसभा चुनाव की तपिश तो दूसरी तरफ शराब माफियाओं की गरमाहट ने संबंधित विभाग की नींद हराम कर दी है। करोड़ों शराब घोटाले के […]

Read More