तैयार हो जाइये अब बाप से साथ अच्छा रिश्ता निभाने आ रहा है दत्तक पुत्र

  • फिल्म अभिनेता यश कुमार की फिल्म का ट्रेलर रिलीज
  • पिता-पुत्र के भावपूर्ण रिश्ते पर आधारित है यह फिल्म

मुम्बई। भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म दत्तक पुत्र का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में यश कुमार ने दत्तक पुत्र की भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माता विनोद कुमार गुप्ता और निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। फिल्म में यश कुमार के साथ लीड रोल में शुभी शर्मा हैं। फिल्म दत्तक पुत्र की कहानी शुरू होती एक बेटे द्वारा पिता का पैर दबाने से।यह फिल्म पिता और दत्तक पुत्र के भावपूर्ण रिश्तों की कहानी है, जिसका नेतृत्व यश कुमार कर रहे हैं।

दत्तक पुत्र का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यश कुमार ने कहा कि यह एक अलग तरह के रिश्ते पर आधारित फिल्म है। हम सबों ने इस पर बेहद मेहनत की है और एक शानदार फिल्म बनाई है। अब यह दर्शकों को तय करना है कि फिल्म उन्हें कैसी लगी।अभी एक झलक आई है, फिल्म भी जल्द ही रिलीज होगी और दर्शकों से आग्रह करूँगा कि आप सभी अपने परिवार के साथ इस फिल्म को अपना समझकर आनंद लें।

फिल्म दत्तक पुत्र में यश कुमार, शुभी शर्मा और देव सिंह के साथ, विनोद मिश्रा,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, समर्थ चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, राधे खान, ग्लोरीमोहन्ता, बब्लू खान, शिवेश तिवारी, रुबेश यादव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के डायलॉग एस.के. चौहान ने लिखा है। डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी) हैं। संगीतकार आज़ाद सिंह और राम प्रवेश ठाकुर हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे हैं। एक्शन दिनेश यादव का है। संपादक प्रकाश झा है। लाइन प्रोड्यूसर आनंद आर श्रीवास्तव और कार्यकारी निर्माता अरशद खान हैं।

इस एक्शन फिल्म में नजर आएंगे धांसू खेसारी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक्शन फिल्म डंस में काम करते नजर आयेंगे। स्निप कॉर्पोरेशन के बैनर तले बन रही फिल्म डंस का निर्देशन धीरज ठाकुर कर रहे हैं।धीरज ठाकुर ने कहा कि आजकल भोजपुरी फिल्मों का ट्रेंड बदल चुका है और यहां के दर्शक अच्छी कहानी के साथ अच्छे ट्रीटमेंट को बखूबी पसंद कर रहे हैं।

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More